My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

अब तक 160 केस: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज ने खुदकुशी की



160-cases-of-corona-virus-were-reported-in-India


अब तक 160 केस: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज ने खुदकुशी की

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने सीबीएसई और अन्य सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी परीक्षाएं 31 मार्च तक टाल दें। ये परीक्षाएं 31 मार्च के बाद री-शेड्यूल से की जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण की समीक्षा के लिए बुधवार को बैठक की, वे गुरुवार को रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। इसी बीच दिल्ली के सफदरजंग में एक मरीज ने खुदकुशी कर ली है। इसकी उम्र 35 साल बताई  रही है। अस्पताल प्रशासन फ़िलहाल यह पुष्टि करने में जुटा है कि कहीं वह कोरोना वायरस से संक्रमित तो नहीं था। बता दू देश में संक्रमितों की संख्या बुधवार को 160 हो गई है।


महाराष्ट्र के रतनागिरी में दुबई से लौटे 50 साल के व्यक्ति और पिंपरी-चिंचवाड़ में फिलीपींस से लौटे 21 साल के युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राजस्थान  गुड़गांव में एक और जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पहला मामला बुधवार को सामने आया है। राज्य का यह चौथा मामला है। कर्नाटक की सरकार ने राज्य को 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया है।



कोलकाता में मिला संक्रमित व्यक्ति ब्रिटेन से आया था

पश्चिम बंगाल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भीड़ कम करने के लिए सरकारी ऑफिसों में तय समय से एक घंटे पहले छुट्‌टी हो जाएगी। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को इसकी घोषणा की। आगे उन्होंने कहा कि एक साथ सभी विभागों की छुट्‌टी होने से पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भीड़ हो जाती है। ऐसे में अब एक-एक करके विभागों की छुट्‌टी की जाएगी।



शाहीनबाग में बच्चों के शामिल होने पर बाल आयोग ने मांगी रिपोर्ट

कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच शाहीनबाग में बच्चों और शिशुओं के शामिल होने पर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने चिंता जाहिर की है। आयोग ने साउथ-ईस्ट दिल्ली के डीएम को पत्र लिखा है। पत्र में डीएम से केंद्र और राज्य की सलाह के मद्देनजर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।




Sources: दैनिक भास्कर 

कोई टिप्पणी नहीं