My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

अब तक 171 केस: हरिद्वार में 31 मार्च तक गंगा आरती में आम लोगों के आने पर रोक



Ban-on-arrival-of-common-people-in-Haridwar-till-31-March-in-Ganga-Aarti


अब तक 171 केस: हरिद्वार में 31 मार्च तक गंगा आरती में आम लोगों के आने पर रोक

देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 171 हो गई है। गुरुवार के सुबह पहला मामला हरियाणा के चंडीगढ़ से आया है। यहां 23 साल की एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दू वह महिला हाल ही में ब्रिटेन से लौटी है। हरिद्वार में जिला प्रशासन के द्वारा 31 मार्च तक गंगा आरती में आम लोगों के आने पर रोक लगा दी है। हालांकि, इस दौरान गंगा आरती नियमित रूप से होती रहेगी।



खबर के अनुसार बुधवार को देश में एक दिन में सबसे ज्यादा 28 मामले सामने आए है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में दो-दो संदिग्ध, राजस्थान और कर्नाटक में तीन-तीन संदिग्ध, हरियाणा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में एक-एक मामले सामने आए। इस संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। संक्रमण से अब तक 3 मौतें हुईं हैं। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर ने कोरोनावायरस से बचाव के लिए गुरुवार को उच्चस्तरीय आपात कालीन बैठक बुलाई है। और उन्होंने लोगों से उत्सवों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने का अनुरोध किया है।




कोई टिप्पणी नहीं