My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

कोरोना का असर: देश में अब तक 23 लोगो की मौतें, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 5 मौत



23-deaths-in-the-country-so-far-Maharashtra-has-the-highest-5-deaths


कोरोना का असर: देश में अब तक 23 लोगो की मौतें, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 5 मौत

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के 900 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 28 मार्च को केरल के कोच्चि मेडिकल कॉलेज में 69 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में कोरोना संक्रमण से यह पहली मौत है। इससे पहले 27 मार्च को इस महामारी से देश में 2 मौतें हुई थीं। देश में कोरोना संक्रमण से 24 मार्च तक 23 लोगों की जान चली गई है।



सबसे ज्यादा 5 मौत महाराष्ट्र में

बता दू महाराष्ट्र इकलौता राज्य है, जहां देश में अब तक संक्रमण से सबसे ज्यादा 5 लोगो की मौत हुई है। महाराष्ट्र में 85 साल के संदिग्ध डॉक्टर की भी मौत की खबर आ रही है। कहा जा रहा है की वह भी कोरोना से संक्रमित था, लेकिन अभी  तक इसकी पुष्टि नहीं हुए है।



10 हजार नए वेंटिलेटर खरीदने का फैसला

26 मार्च को देश के अलग-अलग राज्यों में 7 कोरोना वायरस से संक्रमितों की जान गई थी। इनमें से 2 सिर्फ राजस्थान के भीलवाड़ा में थीं। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता लव अग्रवाल ने 27 मार्च को बताया की- वेंटिलेटर की कमी दूर करने के लिए 10 हजार नए वेंटिलेटर खरीदने का फैसला लिया गया है। और साथ ही सरकारी उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से 30 हजार वेंटिलेटर तैयार करने को कहा गया है।






कोई टिप्पणी नहीं