कोरोना का असर: बिहार में अबतक कोरोना के 4 मरीज पॉजिटिव
कोरोना का असर: बिहार में अबतक कोरोना के 4 मरीज
पॉजिटिव
बढ़ते खतरे को देखते हुए बिहार
सरकार सतर्कता बरत रही है। पटना में एक और शख्स कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है तो
वहीं नालंदा में एक संदिग्ध मरीज की मौत भी हो गई है। उस मरीज का टेस्ट रिपोर्ट आना
अभी बाकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये संदिग्ध मरीज नालंदा जिले के पावापुरी
स्थित वर्धमान मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। इस सन्दिग्ध मरीज की कल रात 11.30 बजे मौत
हो गई है। मरीज की मौत के बाद उसके ब्लड के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है।
बता दू बिहार में कोरोना वायरस
से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा अब 4 तक पहुंच गया है। बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने 24 मार्च
को इससे संबंधित आंकड़ा जारी किया है। इन आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अब तक कुल
194 लोगों का सैम्पल लिया गया, जिसमें 175 लोगों का रिजल्ट निगेटिव पाया गया। जानकारी
दी गई है कि प्रदेश में कुल 909 यात्रियों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। साथ ही प्रदेश
के कई ट्रांजिट प्वाइंट पर कुल 3 लाख 73 हजार 677 यात्रियों की स्क्रीनिंग हो चुकी
है.

Post a Comment