कोरोना का असर:16 दिन में 14 लोगो की जान गई, आज श्रीनगर में 65 साल के मरीज की मौत
कोरोना का असर:16 दिन में 14 लोगो की जान गई, आज श्रीनगर में 65 साल के मरीज की मौत
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण 25 राज्यों तक पहुंच गया है। कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा 600 पार कर गया है। 16 दिन में 14 पॉजिटिव केस मरीजों की मौत हुई। 26 मार्च को श्रीनगर में 65 साल के मरीज ने दम तोड़ दिया है। इससे पहले 25 मार्च की रात को गुजरात के अहमदाबाद में 85 वर्षीय महिला की जान गई थी। वह महिला कुछ दिन पहले ही विदेश से लौटी थी। आज सुबह तमिलनाडु के मदुरै में 54 साल के मरीज की जान गई है।
तमिलनाडु के 54 साल के मरीज को लंबे समय से डायबिटीज और ब्ल्डप्रेशर की समस्या थी। तमिलनाडु में कोरोना वायरस से यह पहली मौत है। इससे पहले 24 मार्च को महाराष्ट्र में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई थी और यहां 63 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें भी पहले से ही हाई ब्लडप्रेशर की समस्या थी।

Post a Comment