My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

कोरोना वायरस का असर: गोपालगंज में विदेश से आये 445 लोगों की होगी जांच, सभी लोगों पर कड़ी निगरानी



445-people-from-abroad-will-be-investigated-in-Gopalganj


कोरोना वायरस का असर: गोपालगंज में विदेश से आये 445 लोगों की होगी जांच, सभी लोगों पर कड़ी निगरानी

कोरोना वायरस को लेकर गोपालगंज में विदेश से आये 445 लोगों की सदर-अस्पताल में जांच होगी. इसके लिए राजधानी पटना से डॉक्टरों की टीम बुलाया गया है. जिला प्रशासन की ओर से पुलिस को निर्देश दिया गया है कि जांच कराने से भागनेवाले लोगों को जबरन क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जाये. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश पर 22 मार्च को ही डॉक्टरों की टीम पटना से आनेवाली थी, लेकिन जनता कर्फ्यू तथा अन्य अपरिहार्य कारणों से नहीं आ सकी. 23 मार्च को टीम के आने की उम्मीद है.



लिया जायेगा सैंपल

विदेशों से आये लोगों के खखार का सेंपल लिया जायेगा. जिन लोगों में खांसी, जुकाम या बुखार का लक्षण मिलेगा, उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया जायेगा. सदर अस्पताल में ही जांच के लिए टीम को बुलाया जायेगा. बता दू सिविल सर्जन डॉ नंदकिशोर सिंह का कहना है कि क्वॉरेंटाइन सेंटर में भी विदेश से आये लोगों को जांच के लिए बुलाया जा सकता है.


विदेश से आये लोगों की सेंपल लेने के लिए सदर अस्पताल में मना ही है. कोरोना वायरस इतना खतरनाक है कि इससे बचाव के लिए संदिग्ध मरीजों को पटना पीएमसीएच में ही बुलाया जा रहा है. PMCH में संदिग्धों की भीड़ को देखते हुए मेडिकल टीम गोपालगंज में ही आकर सेंपल लेगी. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. कोरोना को लेकर जारी अलर्ट के बीच सदर अस्पताल में बेवजह घूमने पर कार्रवाई होगी. मरीज के साथ अटेंडेंट को एंट्री नहीं मिलेगी.



105 लोग विदेश से फिर पहुंचे घर

जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार विदेश से 20 मार्च तक 340 लोग आये थे, जिनमें 262 लोगों का ट्रेस मिल चुका था और स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पहुंच गयी थी. वहीं 21 मार्च को 105 और लोग पहुंचे, जिनकी स्क्रीनिंग की जा रही है. इस तरह से कुल 445 लोगों के आने की सूचना है. किस प्रखंड के कितने लोग शामिल हैं, इसका आंकड़ा 23 मार्च को जारी होने की उम्मीद जतायी जा रही है.






कोई टिप्पणी नहीं