My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

कोरोना का असर: रेल के बाद हवाई सेवा पर भी लगा ब्रेक



After-rail-the-air-service-also-got-a-break


कोरोना का असर: रेल के बाद हवाई सेवा पर भी लगा ब्रेक

कोरोना वायरस के कारण रेल, मेट्रो और अन्तर्राज्यीय बस सेवा के बाद अब केंद्र सरकार ने घरेलू उड़ानों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। देश में फैल रहे कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीते 22 मार्च को लगाए गए ‘जनता कर्फ्यू के दिन ही करीब 15 राज्यों ने लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिसके बाद एयरलाइंस सेवाओं को छोड़कर सभी तरह की परिवहन सेवाओं पर 31 मार्च 2020 तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था।


केन्द्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने 23 मार्च को एक बयान में बताया कि 25 मार्च से देश में किसी भी घरेलू यात्री विमान को परिचालन करने की अनुमति नहीं होगी। तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रित करने के लिहाज से यह कदम उठाया जा रहा है।


 बताया, '24 मार्च की मध्यरात्रि, भारतीय मानक समयानुसार रात 23:59 पर सभी घरेलू व्यावसायिक विमानन कंपनियों के संचालन बंद हो जाएंगे।' प्रवक्ता ने कहा की, ”विमानन कंपनियों को अपना संचालन इस प्रकार तय करना होगा कि वे 24 मार्च 2020 को रात 23:59 तक अपने गंतव्य पर उतर जाएं।






मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि यह पाबंदी मालवाहक जहाजों पर लागू नहीं होगी। इसके साथ ही  मंत्रालय ने यह कहा कि 25 मार्च से भारत में किसी भी घरेलू वाणिज्यिक उड़ान सेवा का परिचालन नहीं होगा। इससे पहले दिन में स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी भारतीय विमानन कंपनियों को कहा था कि वे ऐसे लोगों को विमान में सवार ना होने दें जिनके हाथों पर 'होम क्वारेंटाइन' की मुहर लगी हो।



बता दू 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पूरी तरह से लॉकडाउन की घोषणा की गई है, जबकि 6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन होने की स्थिति है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने 23 मार्च को नियमित प्रेस ब्रीफिंग में यह जानकारी दी।


कोरोना के कुल 415 मामले

देश में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़कर 415 हो गया हैं। 22 मार्च रात तक संक्रमित लोगों की संख्या 360 थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 23 मार्च को यह जानकारी दी। इन आंकड़ों में 41 विदेशी नागरिक और अब तक हुई 8 मौत शामिल है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बिहार, गुजरात और महाराष्ट्र में 22 मार्च को एक-एक मौत हुई, जबकि पहले चार अन्य मौत कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र और पंजाब में हुई थीं।





कोई टिप्पणी नहीं