कोरोना का असर: इटली में संक्रमितों के उपचार में लगे 45 डॉक्टरों की मौत
कोरोना का
असर: इटली में संक्रमितों के उपचार में लगे 45 डॉक्टरों की मौत
वॉशिंगटन: दुनिया के
सभी 195 देश कोरोना वायरस की चपेट में हैं। 5 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित
हैं। अभी तक 24 हजार 594 लोगों की मौत हो चुकी है, एक लाख 25 हजार से ज्यादा मरीज ठीक
भी हुए हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 27 मार्च को कोरोना वायरस से संक्रमित
हो गए। कुछ देर बाद ब्रिटेन के हेल्थ मिनिस्टर मैट हैन्कॉक ने भी खुद के संक्रमित होने
की जानकारी दी। इससे पहले 25 मार्च को प्रिंस चार्ल्स में भी संक्रमण की पुष्टि हुई
थी। बता दू इटली में अभी तक 45 डॉक्टरों की मौत हो चुकी है।
इटली में 45 डॉक्टरों की भी मौत
इटली के डॉक्टर एसोसिएशन ने आज शाम को बताया कि कोरोना संक्रमण से
अब तक 45 डॉक्टरों की भी मौत हुई है। संगठन के अध्यक्ष फिलिपो एनेली ने कहा, “कोरोना
वायरस के खिलाफ जंग जारी है। इसमें हमारे 45 डॉक्टरों की भी मौत हुई है।” महामारी
के बीच इटली से एक राहत भरी खबर भी आई। सीएनएन के मुताबिक, 101 साल का संक्रमित बुजुर्ग
स्वस्थ होकर घर लौट चुका है। इसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। हालांकि, जन्म तिथि
साल 1919 की बताई गई है। बुजुर्ग को पिछले हफ्ते हॉस्पिटल में लाया गया था।

Post a Comment