कोरोना का असर: जोधपुर में आसाराम समेत एक हजार कैदी भूख हड़ताल पर
कोरोना का
असर: जोधपुर में आसाराम समेत एक हजार कैदी भूख हड़ताल पर
जोधपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच जोधपुर
जेल के आसाराम समेत एक हजार से ज्यादा कैदियों ने बाहर निकलने के लिए भूख हड़ताल शुरू
कर दिया है। इनकी मांग है कि जेल में कोरोना वायरस फैलने से पहले उन्हें पेरोल पर रिहा
किया जाए, ताकि वे अपने परिवार के साथ रह सके।
देश की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक जोधपुर जेल में इस समय
1355 कैदी बंद हैं। दावा यह किया जा रहा है कि 1200 कैदी भूख हड़ताल पर हैं। वहीं, जेल
प्रशासन का कहना है कि किसी को रिहा करना उनके हाथ में नहीं है और यह फैसला राज्य सरकार
ही कर सकती है।
जेल के डॉक्टर
ने बताया - एक हजार कैदियों ने नहीं खाया खाना
जोधपुर जेल में कई हाईप्रोफाइल मामलों से जुड़े अपराधी बंद हैं।
इनमें से आसाराम जैसे कई कैदियों को सजा सुनाई जा चुकी है, जबकि बहुचर्चित भंवर प्रकरण
से जुड़े पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जेल के डॉक्टर
जगत चौधरी का कहना है कि 26 मार्च को करीब एक हजार कैदियों ने भोजन नहीं किया है। इनमें
से आसाराम भी शामिल है। 25 मार्च को आसाराम ने सिर्फ नाश्ता ही लिया था। उन्होंने दावा
किया कि आसाराम की नियमित जांच की गई और उनकी तबीयत एकदम ठीक है। डॉ. जगत चौधरी का
भी दावा है कि जेल में हमेशा सभी की जांच की जाती है और हालात पूरी तरह से नियंत्रण
में हैं।

Post a Comment