कोरोना का असर: लॉकडाउन तक राम मंदिर निर्माण से जुड़े सभी कार्यक्रम स्थगित
कोरोना का असर: लॉकडाउन तक राम मंदिर निर्माण से
जुड़े सभी कार्यक्रम स्थगित
अयोध्या: तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण के बीच राम मंदिर निर्माण को लेकर सारे
कार्यक्रम लॉकडाउन लागू रहने तक के लिए स्थगित कर दिया गया हैं। ट्रस्ट के सदस्यों
का कहना है कि प्रधानमंत्री के अपील पर देशभर में लॉकडाउन है। कोरोना वायरस जैसी संकट
से निपटना देश की प्राथमिकता है। उत्तर प्रदेश में अब तक संक्रमितों की संख्या 46 तक
पहुंच गई है। 4 अप्रैल को अयोध्या में होने वाली ट्रस्ट की बैठक भी स्थगित कर दी गई
है।
सन 1528 के बाद पहली बार श्री
रामलला चांदी के सिंहासन पर विराजमान हुए
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के दिन
श्री रामलला, उनके भाइयों और भक्त हनुमान को बुधवार रात करीब 3 बजे चीड़ की लकड़ी और
कांच से बने अस्थाई मंदिर में स्थापित किया गया। इस दौरान CM योगी आदित्यनाथ श्री राम
जन्मभूमि स्थित मानस भवन में मौजूद रहे। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए दान में 11
लाख रुपए का चेक भी दिए। इससे पहले 24 मार्च को मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने भगवान
से नए स्थान पर विराजने की प्रार्थना की और सालों से चली आ रही रस्म को पूरा करते हुए
नए मंदिर का वास्तु पूजन किया था। रात 2 से तड़के 3 बजे तक टेंट में स्थित गर्भगृह में
श्रीरामलला की अंतिम बार आरती, भोग और श्रृंगार किया गया। सन 1528 के बाद पहली बार
श्रीरामलला चांदी के सिंहासन पर विराजमान हुए।
केशव प्रसाद मौर्य ने भेजा था
छप्पन भोग प्रसाद
उतर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव
प्रसाद मौर्य की ओर से नए मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलला को "छप्पन
भोग प्रसाद" अर्पित किया गया। केशव प्रसाद मौर्य ने इसके साथ ही राष्ट्र समाज
पर आए संकट से मुक्ति और कल्याण की प्रार्थना की है।
Source : Dainik Bhaskar

Post a Comment