कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में तेंदुलकर, धौनी सहित कई खिलाड़ियों ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में तेंदुलकर, धौनी सहित
कई खिलाड़ियों ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ
कोरोना वायरस के खिलाफ पूरे देश
ने जंग छेड़ दी है. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, क्रिकेट के भगवान
सचिन तेंदुलकर सहित और कई खिलाडियों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. बल्लेबाजी चैम्पियन
सचिन तेंदुलकर ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिये 50 लाख रूपये दान में दिये हैं.
कइयों ने अपनी तनख्वाह देने का ऐलान किया है तो कइयों ने चिकित्सा उपकरण दिया हैं.
BCCI के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 50 लाख रूपये के चावल गरीबों में
बांटने का ऐलान किया था.
सूत्रों की मानें तो सचिन तेंदुलकर
ने 25 लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष और 25 लाख रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष में देने
का फैसला किया है. वह दोनों में अपना योगदान देना चाहते है. इरफान पठान ने भी बड़ौदा
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को 4 हजार फेसमास्क
दिये हैं जबकि महेंद्र सिंह धौनी ने पुणे में एक चैरिटी के जरिये एक लाख रूपये दिये
हैं.
दुनिया में कोरोना वायरस के सर्वाधिक मामले अमेरिका
में
अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले
थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं और गुरुवार को यहां एक ही दिन में 16 हजार से अधिक
मामलों की पुष्टि हुई. इसके साथ ही अमेरिका में कोविड 19 के मरीजों की संख्या बढ़कर
85 हजार से अधिक हो गयी जो दुनिया में किसी भी देश में सबसे अधिक है. जॉन्स हॉप्किंस
यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, पुरेदुनिया में कोरोना वायरस से 24,057 लोगों की
मौत हो चुकी है. इटली में अबतक सबसे अधिक 8,215 लोगों की मौत हुई है जबकि स्पेन में
4,365 और चीन में 3,169 लोगों की मौत हुई. आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका ने कोरोना वायरस
से संक्रमित लोगों की संख्या के मामले में चीन (81,782) और इटली (80,589) को भी पीछे
छोड़ दिया है.
Source : Prabhat khabar

Post a Comment