My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

इंग्लैंड में क्रिकेट खेलने पर लगा पाबंदी, हर तरह के क्रिकेट खेल को किया निलंबित



Ban-on-playing-cricket-in-England



इंग्लैंड में क्रिकेट खेलने पर लगा पाबंदी, हर तरह के क्रिकेट खेल को किया निलंबित

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट ने कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। ईसीबी ने अपने सभी प्रोफेशनल क्रिकेटर को 28 मई तक निलंबित कर दिया है। हाल ही में इंग्लैंड की टीम श्रीलंका टेस्ट सीरीज खेलने गई थी लेकिन वहां से बिना खेले ही वापस लौट गई है। वहीं पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने गये सभी खिलाड़ियों को भी वापस बुला लिया गया है।

पूरीदुनिया में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। इसे देखते हुए क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है। इस बात की जानकारी देते हुए कहा, ईसीबी ने कहा कि इंग्लैंड और वेल्स में 28 मई तक किसी भी तरह का पेशेवर क्रिकेट नहीं खेला जाएगा। इसकी वजह कोविड 19 महामारी है।


इंग्लैंड में क्रिकेट खेलने पर लगा पाबंदी, हर तरह के क्रिकेट खेल को किया निलंबित



ईसीबी ने कहा की, “सरकार के साथ हम संपर्क में हैं और इंग्लैंड क्रिकेट के नए सीजन की शुरुआत कब की जाए इस पर चर्चा हुई है। उम्मीद है खाली स्टेडियम में ही सीजन की शुरुआत की जाएगी और दर्शकों के घर बैठे लाइव मैच का मजा टीवी पर ही उठाने को मिलेगा।






कोई टिप्पणी नहीं