My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

चीन के वुहान में कोरोना का एक भी केस नहीं, WHO ने बताया दुनिया के लिए एक नई उम्मीद



There-is-not-a-single-case-of-corona-in-Wuhan-WHO-said-a-new-hope-fo-the-world



चीन के वुहान में कोरोना का एक भी केस नहीं, WHO ने बताया दुनिया के लिए एक नई उम्मीद

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 20 मार्च को इसके बारे में जानकारी दिया की चीन के जिस वुहान शहर में दिसंबर में नया कोरोना वायरस सामने आया था वहां पहली बार पिछले 24 घंटे में इस महामारी का एक भी मामला सामने नहीं आया है।


विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम गेब्रेयसस ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, चीन के वुहान में इस बीमारी के फैलने के बाद पहली बार 20 मार्च को एक भी मामला सामने नहीं आया है। और उन्होंने कहा की, 'वुहान ने बाकी दुनिया के लिए एक नई आस जगाई है कि सबसे गंभीर स्थिति भी पलटी जा सकती है।'



इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 4000 के पार
बता दू इटली में 20 मार्च को कोरोना वायरस से 627 और लोगों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या महामारी को नियंत्रित करने के लिए सरकार के भरपूर प्रयासों के बावजूद दुनिया में सबसे अधिक 4,000 के पार चली गई।


इटली में महज पिछले तीन दिनों में कोविड-19 से 1500 से ज्यादा मौतें हुई हैं। इटली में इस बीमारी से अब तक 4 हजार 32 लोगों की जान जा चुकी है। देश में इस महामारी के मामले 6,000 की बढ़ोत्तरी के साथ 47,021 हो गए।






Input : Punjab kesari

1 टिप्पणी: