My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

बिहार में आंधी-तूफान के साथ-साथ बारिश शुरू, किसानों की फसल हुई खराब



Bihar Breaking News


बिहार में आंधी-तूफान के साथ-साथ बारिश शुरू, किसानों की फसल हुई खराब

बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है. कल शाम से ही पटना समेत पूरे बिहार में आंधी-तूफान के साथ-साथ बारिश लगातार हो रही है. तेज हवाओ के साथ हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. बेमौसम बारिश होने से किसानों की फसल चौपट हो रही है. अब उन फसल की लागत भी निकल पाना मुश्किल है. बिहार में मसूर, चना, दलहनी और तेलहनी फसल पूरी तरह से खेतों में ही खराब हो गयी है. बिहार के कई सारे जिलों में तेज बारिश हुई है, जिससे किसानों के खेतों में पानी भर गया है. और जिन खेतों में पानी भर गया है, उन खेतों की फसल खराब हो जाएगी.


Bihar News



मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 24 घंटे तक तेज हवा के साथ-साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान ओला और ठनका भी गिरने की आशंका है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा कि किसानों को सचेत रहने की जरूरत है. इस साल 01 मार्च से 13 मार्च तक पूरे प्रदेश में 20 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है, जो इस सीजन की सामान्य बारिश से काफी अधिक है. मौसम बैज्ञानिक भी मसूर और सरसों की फसल के लिये इस मौसम में हो रही बारिश को घातक बताया है. मिली जानकारों के अनुसार आम और लीची को भी भारी नुकसान होगा. बारिश के कारण कीड़ों का प्रकोप बढ़ जायेगा. कीड़ों का प्रक्रोप अधीक होने से दूसरी फसलों पर भी असर पड़ेगा, लेकिन चना और गेहूं को नुकसान कम होगा. और जिन खेतों में बारिश का पानी लग गया है उन खेतों की फसल चौपट हो जाएगी.



सामान्य तौर पर मार्च के पहले बिहार में 2.7 मिलीमीटर ही बारिश दर्ज की गयी थी. पटना मौसम विभाग, के मुताबिक उत्तरी बिहार के दो-चार जिलों को छोड़कर पूरे बिहार में तेज हवा के साथ-साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है. किसानों को चाहिए कि वे अपने मवेशी और सूखी फसल को सुरक्षित रखने का इंतजाम कर लें. उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश में एक तिहाई से अधिक फसल खेत में सूखी खड़ी है, जो बारिश के कारण पूरी तरह से चौपट होने के कगार पर पहुंच गई है.





कोई टिप्पणी नहीं