कोरोना वायरस का खौफ, UP के महराजगंज में कोरोना के डर से गांव छोड़कर भागे ग्रामीण…
कोरोना वायरस का खौफ, UP के महराजगंज में कोरोना के डर से गांव छोड़कर भागे ग्रामीण…
उतर प्रदेश के महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमवा में रविवार की शाम कोरोना वायरस की फैली अफवाह से गांव वालो ने पूरा गांव ही खाली कर दिया। गांव वालोने गांव के बाहर एक बागीचे में पहुंच गए। यह अफवाह तब फैली जब गांव में एक युवक की अचानक तबीयत खराब हो गई। उक्त युवक शनिवार को दिल्ली से कमाकर गांव गया था। रविवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई।
रविवार को युवक बेहोश हो कर गिर गया। गांव वालो ने इसे कोरोना वायरस संक्रमण बताकर घर में ताला बंद कर भागने लगे। हालांकि कुछ देर बाद लोगों के समझाने के बाद गांव वाले वापस आ गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति दिल्ली से आया है।
कोरोना संक्रमण की आशंका में युवक को मेडिकल कालेज रेफर
कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए दिल्ली से उतर प्रदेश के महराजगंज जिले के अमवा ग्राम निवासी एक युवक काे लक्ष्मीपुर सीएचसी से मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर किया गया है। युवक के शरीर पर चकत्ते पड़ गया हैं। रविवार को युवक के बेहोश होने के बाद गांव वालो को कोरोना वायरस की आशंका सताने लगी। रविवार की शाम कोरोना वायरस की फैली अफवाह से गांव वालो ने पूरा गांव खाली कर दिया। युवक ने दिल्ली से कमाकर शनिवार को ही घर पहुंचा था। रविवार को उसकी तबीयत खराब हो गई। गांव वालो जब उसे देखने गए तो किसी ने कोरोना से संक्रमित होने की अफवाह फैला दी। हलाकि लोगों के समझाने के बाद गांव वालो वापस बगीचे से घर वापस आ गए। देर शाम जब युवक के बीमार होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली तो महकमा हरकत में आ गया। रात 10 बजे के करीब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के घर पहुंची। युवक को एंबुलेंस से लाकर लक्ष्मीपर सीएचसी के चिकित्सकों को दिखाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे बीआरडी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। एसीएमओ व कोरोना जांच के नोडल अधिकारी डा. आइए अंसारी ने कहा कि युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर किया गया है। जांच के बाद ही उसकी बीमारी के बारे में पता चल सकेगा।
Sources: Jagran

Post a Comment