कोरोना वायरस का असर: सीबीएसई बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी की एडवाइजरी,
कोरोना वायरस का असर: सीबीएसई बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं
के लिए जारी की एडवाइजरी,
शिक्षा जगत: देशभर में तेजी से
फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सरकार की तरफ से कई बड़े फैसले लिए जा
चुके हैं। एहतियात के तौर पर देशभर के स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटीज को बंद किया जा
रहा है और सभी तरह की प्रतियोगी और अन्य परीक्षाओं के भी रद्द किया जा रहा है। वहीं
दुनियाभर को अपनी चपेट में ले चुके इस संक्रमण के बीच भी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी
एजुकेशन (CBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं जारी हैं। ऐसे में बोर्ड ने
इस परिस्थिति के निपटने के लिए परीक्षा पैटर्न में बदलाव करते हुए एक एडवाइजरी जारी
की है।
एक मीटर की दूरी पर बैठे छात्र
एडवाइजरी में बोर्ड ने स्टूडेंट्स
के सीटिंग अरेंजमेंट में बड़ा बदलाव करते हुए कहा की एक कमरे में स्टूडेंट्स की संख्या
को कम करने का निर्देश दिया है। बोर्ड के नियम के अनुसार अभी तक, एक कमरे में 24 स्टूडेंट्स
एक साथ बैठकर परीक्षा दे सकते थे लेकिन बता दू अब ऐसा नहीं होगा। कोरोना वायरस संक्रमण
से बचाव के लिए सीबीएसई ने फैसला किया है कि अब एक कमरे में अधिकतम 12 बच्चो ही एक
साथ बैठकर परीक्षा दे सकते हैं। बोर्ड की तरफ से किया गया यह बदलाव तत्काल प्रभाव से
लागू होगा। जिसके बाद अब सीबीएसई की बची हुई 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में अब यही
पैटर्न लागू किया जाएगा। इसके साथ ही सभी स्टूडेंट्स के बीच कम से कम एक मीटर की दूरी
भी रखनी जरूरी होगी।

Post a Comment