कोरोना वायरस का असर: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन 2 अप्रैल तक टला
कोरोना वायरस का असर: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की
कॉपियों का मूल्यांकन 2 अप्रैल तक टला
शिक्षा जगत: कोरोना वायरस के बढ़ते
मामलों का असर अब सिर्फ परीक्षा पर ही नहीं बल्कि इसके मूल्यांकन और रिजल्ट पर भी पड़ने
लगा है। आपको बता दू उत्तर प्रदेश में 2 अप्रैल तक स्कूल बंद करने और बच्चों को अगली
कक्षा में प्रोन्नत करने के फैसले के बाद अब यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की कॉपियों का
मूल्यांकन भी 2 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है। इस बारे में माध्यमिक शिक्षा विभाग
की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला के जानकारी देने के बाद 16 मार्च से शुरू हुई यूपी बोर्ड
की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का मूल्यांकन अगले महीने की दो तारीख तक टाल दिया गया
है।
मूल्यांकन की अगली तारीख अभी तय नहीं
दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं
की कॉपियों का मूल्यांकन स्थगित होने के बाद फिलहाल माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से
इसकी अगली तारीख को लेकर कोई निर्णय अभी नहीं लिया गया है। इसका यह मतलब है कि 2 अप्रैल
के बाद कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर अगली तारीख तय नहीं हुई है। वहीं, आशंका जताई
जा रही हैं कि कॉपियों के मूल्यांकन टलने और अगली तारीख के तय ना होने से इस बार बोर्ड
परीक्षाओं के रिजल्ट में भी देरी होने की संभावना है। इससे पहले दसवीं और बारहवीं की
परीक्षाओं का रिजल्ट अप्रैल में आना तय था, जो अब आना मुश्किल लग रहा है।
3 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन रुका
बता दू इस साल दसवीं और बारहवीं
परीक्षा के लिए 56.7 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन
कराया था, जिनमें से करीब पांच लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ दी। जिसके बाद अब लगभग
तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन किया जाना है। इससे पहले कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप
की वजह से शिक्षक संघ ने भी कॉपियों के मूल्यांकन को स्थगित करने की मांग की थी।

Post a Comment