कोरोना वायरस के कारण फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट में बदलाव, अक्षय कुमार ने किया ये बड़ा ऐलान
कोरोना वायरस के कारण फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट में बदलाव, अक्षय कुमार ने किया ये बड़ा ऐलान
अक्षय कुमार के फैंस के लिए बुरी खबर है.फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के लिए उन्हें लम्बे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है. साल 2020 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है. कोरोना वायरस के चलते जिस तरह से देश में कई बड़े कार्य-क्रमों को रद्द किया जा रहा है, उसे देखते हुए, अक्षय कुमार, अजय देवगन, कटरीना कैफ और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट टल गई है. बता दू फिल्म सूर्यवंशी 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी.
रिलीज डेट टलने की खबर खुद अक्षय कुमार ने बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम बताया कि सूर्यवंशी एक ऐसा एक्सपीरियंस है, जिसे हमने सालों की मेहनत के बाद तैयार किया है. हमें फिल्म सूर्यवंशी के ट्रेलर पर जैसा रिस्पांस मिला है, उससे हम बहुत खुश हैं. हम सभी फिल्म को आपके सामने लाने के लिए बेताब है. मगर कोरोना वायरस के कारण हम सभी फिल्म मेकर्स ने मिलकर ये फैसला लिया है कि सूर्यवंशी की रिलीज डेट में बदलाव किया जाए. हमें दर्शकों की चिंता है और उन्हें ध्यान में रखकर हम यह फैसला ले रहे हैं. फिल्म सूर्यवंशी आप सभी के बीच लौटेगी जब सही समय होगा. आखिरकार आप लोगों की सुरक्षा ज्यादा जरूरी है.
फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का ट्रेलर बीते दिनों जारी किया गया. फिल्म में अक्षय कुमार,अजय देवगन और रणवीर सिंह एक साथ आ रहे हैं.फिल्म ‘सूर्यवंशी’ रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म है. इसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिक में हैं और अजय देवगन व रणवीर सिंह अपनी-अपनी फिल्म ‘सिंघम’ व ‘सिम्बा’ के अपने किरदारों के साथ कैमियो करते नजर आएंगे. औरअभिनेत्री कैटरीना ने फिल्म में अक्षय की पत्नी का किरदार अदा किया है.
Sources: Zee News

Post a Comment