बिहार के सभी स्कूल, कॉलेज, जू और पार्क को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी
बिहार के सभी स्कूल, कॉलेज, जू और पार्क को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना वायरस को लेकर अपने आवास पर आज उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बड़ी घोषणा की जिसमें उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज, कोचिंग-इंस्टीच्यूट, सभी सिनेमा हॉल, जू-पार्क सभी 31 मार्च तक बंद रहेंगे। लेकिन सीबीएसई की परीक्षाएं जारी रहेंगी। वहीं सरकारी कर्मी भी अल्टरनेट तरीके से इस दौरान दफ्तर आएंगे, ताकि सरकारी दफ्तरों में कोई भी भीड़ ना हो।
मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि कोरोना को देखते हुए बिहार दिवस जो कि 22 मार्च को आयोजित था, वो भी नहीं मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार दिवस के आयोजन को लेकर नई तारीख का एलान बाद में किया जाएगा। और उन्होंने कहा की किसी भी सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। स्कूल बंद रहने के दौरान मिड डे मील की राशि बच्चों के परिजनों के खाते में डाल दिए जाएंगे। कोरोना वायरस को लेकर सोमवार को बिहार में फिर होगी समीक्षा बैठक।
इस दौरान राज्य में किसी भी तरह का आयोजन नहीं किया जाएगा। वहीं सभी स्वास्थ्य विभाग कर्मियों की सभी छुट्टियां रद कर दी गई हैं। पटना के पीएमसीएच के सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद कर दिया गया हैं।और जनता के लिए दिशा निर्देश भी जारी किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस हाई लेवल मीटिंग में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश के स्वास्थ्यमंत्री मंगल पांडेय सहित कई उच्चाधिकारी भी शामिल थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में कोरोना से बचाव के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी ली। इसके साथ ही इसे लेकर क्या कदम उठाए जाने चाहिए, इसकी भी चर्चा की गई।
आपको बता दू कि अब तक बिहार में 60 से अधिक संदिग्धों की जांच हुई है, लेकिन किसी भी मरीज में कोरोना वायरस के पॉजिटिव लक्षण नहीं मिले हैं। वहीं, बिहार के बॉर्डर इलाकों के साथ ही बोधगया में विशेष नजर रखी जा रही है। क्योंकि वहां विदेशी पर्यटक ज्यादा आते हैं।


Post a Comment