कोरोना वायरस के कारण घर में मनाया जाएगा छठ पूजा, बिहार सरकार ने गंगा घाट और तालब जाने पर रोक लगाई
कोरोना वायरस के कारण घर में मनाया जाएगा छठ पूजा,
बिहार सरकार ने गंगा घाट और तालब जाने पर रोक लगाई
घर में करें चैती छठ, घाटों पर नहीं व्यवस्था
Patna : इस बार चैती छठ घर में ही मनाये। गंगा घाट और तालाबों पर पटना नगर निगम ने
कोई व्यवस्था नहीं करेगा। यह अपील पटना वासियों से पटना नगर निगम के महापौर सीता साहू
ने की है। सीता साहू ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए यह कदम उठाया
गया है। आगे उसने कहा कि छठ जैसे पवित्र पर्व के दौरान एक स्थान पर काफी संख्या में
लोगो की भीड़ हो जाती हैं, ऐसी स्थिति में कोरोना वायरस अपना पांव पसार सकता है। अभी
सभी को धौर्य रखने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से इस समय संपूर्ण
विश्व जूझ रहा है। इसे सामाजिक दूरी बनाकर ही काबू पाया जा सकता है।
जरूरत की सामान की नहीं होगी किल्लत:
महापौर सीता साहू ने पटनावासियों से अपील की है कि अपने घर से बाहर न निकलें। जरूरत
की सामग्री की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। लोगों की सुविधा के लिए किराना दुकान, सब्जी,
मेडिकल स्टोर, रसोई गैस जैसी जरूरत की सेवाओं पर कोई रोक नहीं है। बहुत जरूरत पड़ने
पर ही घर से निकलें।

Post a Comment