कोरोना का असर: लॉकडाउन में भीड़-भड़क्के से बचने के लिए दुकानवालों ने ये लाजबाब तरीका निकाला
कोरोना का असर: लॉकडाउन में भीड़-भड़क्के से बचने
के लिए दुकानवालों ने ये लाजबाब तरीका निकाला
कोरोना वायरस: अब कई दुकानों ने
इस स्थिति से निपटने का आसान और बढ़िया रास्ता निकाला है. देश के कई हिस्सों से ऐसी
तस्वीरें आई हैं, जिनमें दुकानदारों ने अपने दुकान के आगे चूने या पेंट से सफेद सर्कल-बॉक्स
बना दिये हैं. अलग-अलग दूरी पर. कहा है कि भइया इसी में खड़े रहिए और अपनी बारी का
इंतज़ार कीजिए. ये सोशल डिस्टेंसिंग की प्रैक्टिस है, जिसकी तारीफ भी शुरू हो गई है.
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते
हु्ए पूरे देश में लॉकडाउन का आज दूसरा दिन है वहीं बिहार में पिछले चार दिनों से लॉकडाउन
चल रहा है. पटना सहित बिहार के सभी जिलों में आज, 26 मार्च की सुबह से लोग अपने घरों
में हैं, सड़क पर लोगों की भीड़ बहुत ही कम दिखाई दे रही है. जिन लोगों को जरूरते का
सामान चाहिए वही लोग घरों से निकल रहे हैं. बता दू पुलिसकर्मी, डॉक्टर, घरेलू गैस के
वेंडर सहित तमाम तरह के एेसे लोग जिनकी ड्यूटी नागरिक सुविधा लोगों तक पहुंचाने की
है वही घरों से बाहर हैं.

Post a Comment