My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

कोरोना का असर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की राहत पैकेज की घोषणा, बिहार वासियों में खुशी की लहर..



Chief-Minister-Nitish-Kumar-announced-relief-package


कोरोना का असर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की राहत पैकेज की घोषणा, बिहार वासियों में खुशी की लहर..

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहत की घोषणा की है। बिहार में लॉक डाउन के बाद भी सड़कों पर लोग घुम रहे। इस पर नियंत्रण कैसे हो इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीटिंग में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है।



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉक डाउन के परिपेक्ष में लोगों को सहायता पैकेज देने के संबंध में निर्णय लिए हैं । सभी राशन कार्डधारी परिवारों को 1 माह का राशन मुफ्त में दिया जाएगा । सभी प्रकार के पेंशन धारियों यानि की मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन को अगले 3 माह की पेंशन अग्रिम तौर पर दी जाएगी । यह राशि उनके खाते में सीधे भेजी दी जाएगी।



लॉक डाउन क्षेत्र के सभी नगर निकाय क्षेत्रों में एवं प्रखंड मुख्यालय की पंचायत में अवस्थित सभी राशन कार्ड धारी परिवारों को एक हजार प्रति परिवार दिया जाएगा। यह राशि उनके खाते में भेजी जाएगी। कक्षा 1 से 12 के सभी छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति तक 30 मार्च 2020 तक उनके खाते में दे दी जाएगी। सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को एक माह के मूल वेतन के समतुल्य प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।



कोई टिप्पणी नहीं