सीबीएसई: स्कूलों में न्यू पैटर्न से होगा स्टूडेंट्स का कॉम्पीटेंसी बेस्ड असेस्मेंट
सीबीएसई: स्कूलों में न्यू पैटर्न से होगा स्टूडेंट्स
का कॉम्पीटेंसी बेस्ड असेस्मेंट
शिक्षा जगत: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से मान्यता प्राप्त स्कूलों में
कॉम्पीटेंसी बेस्ड असेसमेंट लागू किया जाएगा। इससे अलग-अलग क्लास के हिसाब से छात्र
और छात्राओं का असेसमेंट किया जाएगा। और इससे स्टूडेंट्स की पढ़ाई के साथ-साथ उनके
आउट ऑफ क्लास परफॉर्मेंस का भी आंकलन किया जाएगा। सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों की क्रिएटिविटी
बढ़ाने, ताकि उनमे सोच विकसित करने के लिए छात्रों के मूल्यांकन के लिए अपनाई जाने वाली
मूल्यांकन प्रणाली को भी संशोधित किया है।
20 मार्क्स का होगा प्रैक्टिकल
बता दू इस संशोधित मूल्यांकन प्रणाली
के तहत क्लास 12वी के सभी विषयों में छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन के तत्व जोड़े जाएंगे।
फ़िलहाल कक्षा 12वीं में गणित और पॉलिटिकल साइंस जैसे कई विषयों में 100 अंकों की लिखित
परीक्षा होती है, लेकिन, अगले सत्र से इन विषयों में भी 20 अंकों का इंटरनल असेसमेंट
यानी प्रैक्टिकल परीक्षा होगी। इसके बाद बोर्ड एक्जाम में लिखित परीक्षा के 80 या उससे
कम अंकों की होगी। इस 80 अंकों की लिखित परीक्षा में ही 20 प्रतिशत सवाल मल्टीपल च्वॉइस
वाले होंगे। जबकि 20 प्रतिशत सवाल केस आधारित होंगे और बाकी बचे सवाल शॉर्ट और लॉन्ग
आंसर वाले होंगे। मल्टीपल च्वाइस वाले सवालों में खाली स्थान भरो, सही मिलान और सही-गलत
फॉर्मेट में सवाल होंगे।

Post a Comment