My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

बिहार: तेजस्वी यादव ने दिया एक महीने का वेतन, बोले- मेरे सरकारी आवास में आइसोलेशन सेंटर बनाए सरकार



bihar-tejashwi-yadav-said


बिहार: तेजस्वी यादव ने दिया एक महीने का वेतन, बोले- मेरे सरकारी आवास में आइसोलेशन सेंटर बनाए सरकार

Patna: कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ रहे बिहार की मदद के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पहल की है. तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री राहत कोष में जहां वह अपनी एक महीने की सैलरी देने का ऐलान किया है, वहीं इस कठिन घरी में अपने सरकारी आवास को भी आइसोलेशन सेंटर या क्वॉरेंटाइन के लिए इस्तेमाल किए जाने की सरकार से मांग किये है.



तेजस्वी यादव ने फेसबुक पर लिखा कि इस कठिन समय में सभी समर्थ वासियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए और अपने कर्तव्य को निभाना चाहिए. हम सब मिलकर जीवन सुरक्षा का जिम्मा लें. मास्क, हैंड सैनिटाइजर और जरूरी वस्तुओं की कालाबाजारी ना करें. उन्होंने लिखा है कि हम कोरोना वायरस से लड़ेंगे और मिलकर उसे हराएंगे.



Tejashwi Yadav news



सरकारी आवास को भी यूज करने का दिया ऑफर

तेजस्वी यादव ने लिखा कि मुझे नेता प्रतिपक्ष होने के नाते पटना में जो सरकारी आवास मिला है मैं चाहता हु कि उस आवास का उपयोग सरकार अपनी सुविधानुसार करे और कोरोना से लड़ने के लिए सार्थक कदम उठाए. तेजस्वी यादव ने लिखा है कि बिहार में कोरोना वायरस से एक जान चली गई है, लेकिन अब और नहीं. कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में सरकार की सकारात्मक पहल में पूरा सहयोग देंगे, लेकिन किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



कोई टिप्पणी नहीं