दिल्ली हिंसा: CBSE बोर्ड ने जारी कर दी 10वीं और 12वीं की नई परीक्षा तिथियां, यहां देखें पूरी जानकारी
दिल्ली हिंसा: CBSE बोर्ड ने जारी कर दी 10वीं और 12वीं की नई परीक्षा तिथियां
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वैसे परीक्षार्थियों के लिए नये
एग्जाम शेड्यूल जारी किया है जो उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा की वजह से परीक्षा
नहीं दे पाए थे। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा की वजह से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा
बोर्ड (Central Board of Secondary Education) को दंगा पीड़ित इलाकों में स्थित केंद्रों
पर परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी। बोर्ड ने स्कूलों को यह निर्देश दिया था कि वे ऐसे
बच्चों की लिस्ट तैयार करें जिन परीक्षार्थी की परीक्षाएं हिंसा की वजह से छूट गई हैं।
CBSE बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “ कक्षा बारहवीं (12th) की परीक्षा 31 मार्च
को शुरू होंगी और 14 अप्रैल को खत्म होंगी। और कक्षा दस (10th) की परीक्षा 21 मार्च
को शुरू होंगी और 30 मार्च को खत्म होंगी।”
सीबीएसई बोर्ड ने दंगा प्रभावित क्षेत्र में 29 फरवरी तक परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं।
चूँकि पहले से निर्धारित तिथि पर दो मार्च से परीक्षाएं आयोजित कराई गई थीं क्योंकि बोर्ड के अधिकारियों का मानना था कि परीक्षा में और अधिक देर होने से छात्र और छात्राओं को स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने में दिक्कत हो सकती है।]
नए परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक सीबीएसई बारहवीं का फिजिक्स का परीक्षा 31 मार्च को होगा जबकि पहले यह 2 मार्च को था। और बारहवीं का केमिस्ट्री का परीक्षा 4 अप्रैल को, इंग्लिश का परीक्षा 1 अप्रैल को होगा जबकि पहले यह 27 फरवरी को था। अब केमिस्ट्री का परीक्षा 4 अप्रैल को, संस्कृत-इलेक्टिव का 7 अप्रैल को, हिस्ट्री 9 अप्रैल को, अकाउंटेंसी 11 अप्रैल को और पॉलिटिकल साइंस का पेपर 14 अप्रैल को होगा।
हालांकि
नए शेड्यूल के अनुसार सीबीएसई 10वीं बोर्ड इंग्लिश का परीक्षा 21 मार्च को, साइंस का परीक्षा 24 मार्च को, संस्कृत 27 मार्च को और हिन्दी 30 मार्च को होगा।
![]() |
| CBSE बोर्ड ने जारी कर दी 10वीं और 12वीं की नई परीक्षा तिथियां |




Post a Comment