My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

एक रिसर्च के अनुसार नए कोरोना वायरस के लक्षण दिखने में लग सकता है 5 दिनों का समय


corona virus


एक रिसर्च के अनुसार नए कोरोना वायरस के लक्षण दिखने में लग सकता है 5 दिनों का समय

अब तक पुरे दुनिया में नए कोरोना वायरस COVID-19 से करीब 1 लाख 13 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं. साथ ही इस वायरस के चलते करीब 4 हजार लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं. कोरोना वायरस पहली बार दिसंबर-2019 में चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था तब से अब तक करीब तीन महीने से ज्यादा हो चुके हैं. नए कोरोना वायरस को लेकर पुरे दुनिया में लोगों के अंदर डर बसा हुआ है और इससे बचने के लिए लोग सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं.
लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है बल्कि आपको इसके लक्षणों की अच्छे से जानकारी होनी चाहिए

संक्रमित लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने में लगता है 5 दिनों का समय
नए कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के अंदर वायरस के लक्षण दिखने में लगभग 5 दिनों का समय लग रहा है. यह बात अब तक कोरोना वायरस पर हुए सबसे बड़े अध्ययन के बाद (Johns Hopkins University Bloomberg School of Public Health) जॉन होपकिंस यूनिवर्सिटी के डीजी एनलिस्ट ने बताया की,.जितने भी लोग इस वायरस के संपर्क में आये हैं, उन्हें 14 दिनों की निगरानी में रखने की सलाह दी जाती है. कई सारे हेल्थ एजेंसियां लोगों को किसी भी विदेश यात्राओं के बाद खुद को अकेला कर लेने की सलाह दे रही हैं.



पढ़े  बिहार की यह बेटी दिल्ली में दंगों को रोकने की जिम्मेदारी निभा रही है



कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के अध्ययन पर आधारित है यह 
 जॉन होपकिंस यूनिवर्सिटी ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के एक महामारी विशेषज्ञ जस्टिन लेसर ने बताया की, “हमें पूरा विश्वास है कि बीमारी के लक्षण दिखने का दौर करीब 5 दिनों का होता है.”आपको बता दें कि जस्टिन लेसर उस टीम का नेतृत्व कर रहे थे, जिसने बीमारी के 181 मामलों में कोरोना वायरस बढ़ने का अध्ययन किया.उन्होंने कहा, “बहुत लोगों में बीमारी के लक्षण सामने आने का समय बहुत कम हो सकता है, जबकि कई लोगो में लक्षण सामने आने का समय जयादा हो सकता है. हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा मामलों का पता लगाना है, जिसमें संक्रमण हो रहा है और बीमारी के लक्षण सामने आने से पहले ही उन्हें खोजना है.”


कोई टिप्पणी नहीं