अबतक 145 केस: दिल्ली में धरना प्रदर्शन पर रोक, ताज-कुतुबमीनार समेत सभी संरक्षित स्थल 31 मार्च तक बंद
अबतक 145 केस: दिल्ली में धरना प्रदर्शन पर रोक,
ताज-कुतुबमीनार समेत सभी संरक्षित स्थल 31 मार्च तक बंद
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के
अब तक 145 मामले सामने आ चूका हैं। तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। संक्रमण की आशंका
के चलते सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर रोक लगा
दी गई है। नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को भी खत्म किया
जा सकता है।
दिल्ली पुलिस ने दिया आदेश:- 31 मार्च तक सभी धरना-प्रदर्शन
पर रोक
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को
देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है. 31 मार्च तक सभी धरना, प्रदर्शन व अन्य
कार्यक्रमों को रद्द करने का आदेश दिया गया है। और आगे दिल्ली पुलिस ने कहा कि इसमें
किसी तरह की सहूलियत नहीं दी जाएगी। इस आदेश
के बाद अब शाहीनबाग में चल रहे प्रदर्शन पर खतरा मंडराने लगा है। बताया यह भी जा रहा
है कि जल्द ही पुलिस शाहीनबाग से प्रदर्शनकारियों को हटा सकती है।
31 मार्च तक ताज-कुतुबमीनार समेत सभी संरक्षित स्थल
बंद
कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रभाव
को देखते हुए भारतीय पुरातत्व विभाग ने 31 मार्च तक देश के सभी संरक्षित स्थलों को
बंद कर दिया है। बता दू इसमें कुतुबमीनार और
ताजमहल भी शामिल हैं, आगे अधिकारियों ने बताया कि सभी मंत्रालयों को अपने इमारतों में
थर्मल स्कैनर लगाने के लिए कहा गया है।


Post a Comment