शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, धन की देवी माँ लक्ष्मी खुद आएगी आपके घर
शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, धन की देवी माँ लक्ष्मी खुद आएगी आपके घर
हिन्दू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता के पूजन के लिए निश्चित है। इन मे से मां लक्ष्मी पूजन के लिए शुक्रवार को चुना गया है। इस दिन देवी के वैभवलक्ष्मी स्वरुप की भी आराधना की जाती है शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। शास्त्रों में माता लक्ष्मी को चंचला कहा गया है। अत: आप भी मां लक्ष्मी की कृपा को अपने घर में स्थायी रखना चाहते हैं तो ये सरल उपाय आपके लिए लाभदायी होगा। आइए जाने ये उपाय:-
- शुक्रवार के दिन सफेद रंग की ड्रेस पहनें या सफेद रूमाल साथ रखें।
- शुक्रवार के दिन घर से निकलने से पहले दही का सेवन करें।
- शुक्रवार के दिन सफेद फूल देवी मंदिर में चढ़ाएं।
- शुक्रवार के दिन सफलता के लिए लक्ष्मीजी को लाल फूल अर्पित करें।
- शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा में ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: मंत्र का जप करें।
- अपने सामर्थ्य के अनुसार मां लक्ष्मी को खीर, अनार, पान, सफेद या पीले रंग के मिठाई, मखाना, सिंघाड़ा, बताशा, हलुआ आदि का भोग लगाएं।


Post a Comment