My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

कोरोना का असर: फ्लिपकार्ट ने बंद की अपनी सभी सर्विस, लोगोंं को दिया ये ज़रूरी मैसेज



Flipkart-stopped-all-its-services-gave-these-important-messages-to-people


कोरोना का असर: फ्लिपकार्ट ने बंद की अपनी सभी सर्विस, लोगोंं को दिया ये ज़रूरी मैसेज

कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन के चलते पॉपुलर ई-कॉमर्स कंपनी Flipcart ने अपनी सर्विस को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है. flipcart.com  खोलते ही पेज पर एक बैनर आता है, जिसपर एक मैसेज दिया गया है. लिखा है, हम अपनी सेवाओं को अस्थायी तौर पर बंद कर रहे हैं. हमारे लिए आपकी ज़रूरत सबसे पहले है, और हम वादा करते हैं कि जितनी जल्दी हो सकेगा हम वापस आएंगे. ये काफी मुश्किल समय है, जैसा कि पहले कभी नहीं हुआ. ऐसा कभी नहीं हुआ कि लोगों को सेफ रहने के लिए एक-दूसरे से अलग रहना पड़ा हो. हमारी आपसे गुजारिश है कि आप भी अपने घरों में रहें और सेफ और सुरक्षित रहें. हम जल्द ही वापस आएंगे, और हम साथ मिलकर इस परेशानी से निकल जाएंगे.


इसले अलावा पेज पर स्क्रोल डाउन करने पर नीचे की ओर COVID-19 पर हेल्थ एडवाइज़री भी दी गई है. इसमें एयरपोर्ट पर स्कैन हुए पैसेंजर के आंकडें, कोविड-19 के एक्टिव केस, ठीक हुए मरीजों का डेटा समेत कई जानकारियां दी गई हैं. साथ ही यहां पर हेल्पलाइन नंबर भी दिया गया है. पेज पर FAQs सेक्शन भी है, जहां आप कोरोना वायरस से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं.



देश भर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन
जानकारी के लिए बता दू कि PM नरेंद्र मोदी ने देश भर में लॉकडाउन को 14 अप्रैल तक बढ़ाने का एलान किया है, हालांकि उन्होंने ये भी बताया है कि लोगों को जरूरी सेवाएं मिलती रहेंगी, जिसमें राशन, दूध और दवा शामिल हैं. वहीं पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद भारतीय रेलवे ने भी अपने सेवाएं 14 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला लिया है.





Source : News18

कोई टिप्पणी नहीं