My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

कोरोना का असर: तमिलनाडु में कोरोना से पहली मौत आई सामने, देश भर में अब तक 11 मौतें



Breaking news


कोरोना का असर: तमिलनाडु में कोरोना से पहली मौत आई सामने, देश भर में अब तक 11 मौतें

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की स्थिति काफी गंभीर होती जा रही है। संक्रमितों का आंकड़ा 500 के पार कर गयाहै। 15 दिन में संक्रमण से 11 लोगों की जान जा चुकी है। 25 मार्च को सुबह मदुरै में 54 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर ने कहा है कि मरीज को लंबे समय से डायबिटीज और ब्ल्डप्रेशर की समस्या थी। तमिलनाडु में कोरोना वायरस से यह पहली मौत है। इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र में एक संक्रमित वयक्ति की मौत हुई थी। उन्हें भी पहले से हाई ब्लडप्रेशर की समस्या थी। अब तक जिन 11 लोगों की जान गई है, उनमें से 8 लोगो को शुगर या ब्लडप्रेशर की समस्या थी।



बता दू महाराष्ट्र में पिछले 8 दिन में कोरोना पॉजिटिव तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों मामले मुंबई के हैं। तीनों ने ही मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल में दम तोड़ा। सबसे पहले 17 मार्च को 64 साल के कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की मौत हुई। उसके बाद 22 मार्च को 69 साल के कोरोना वायरस संदिग्ध बुजुर्ग की मौत हुई। बाद में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।






कोई टिप्पणी नहीं