My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

कैसे फैलता है कोरोना वायरस और आप कैसे कर सकते हैं इससे बचाव ?



How-the-corona-virus-spreads-and-how-you-can-prevent-it


कैसे फैलता है कोरोना वायरस और आप कैसे कर सकते हैं इससे बचाव ?

जानलेवा कोरोना वायरस से बचने के लिए अभी कोई दवा नहीं बनी है. डॉक्टर का कहना हैं कि सावधानी ही बचाव है. इस वायरस से भारत में अबतक 114 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं, पूरी दुनिया में लगभग 1 लाख 82 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं. बता दू दुनिया भर में अब तक कोरोना के कारण 7158 लोगों की मौत हो चुकी है. जानें कैसे फैलता है कोरोना वायरस और कैसे कर सकते हैं इससे आप अपना बचाव ?


कोरोना संक्रमण एक कड़ी बनाता है और फिर एक के बाद एक करके कई लोग इसके शिकार होते हैं. एक संक्रमित आदमी के दूसरे आदमी के संपर्क में आने पर ही कोरोना वायरस फैलता है. ये संक्रमण खांसी, छींक, मोबाइल, कंप्यूटर, टेबल आदि इस्तेमाल करने और खाने की चीजों से ज्यादा फैलता है.


How-the-corona-virus-spreads-and-how-you-can-prevent-it



बता दू सरकार ने भी दूसरे व्यक्ति से कम से कम एक मीटर दूर रहने और साफ-सफाई रखने के साथ ही लोगों को भीड़ से बचने और एकसाथ भीड़ इकट्ठा ना होने की सलाह दी है.

WHOके डॉक्टरों के अनुसार इस जानलेवा वायरस से बचने के लिए सावधानी ही एक मात्र बचाव है. सावधानी से मतलब यह है कि आप जहां भी रहें वहां सफाई बनाए रखें. WHO ने कहा कि जो भी पॉजिटीव पाया जाए उसके संपर्क में आए सभी लोगों की जांच की जाए. बार-बार मुंह, नाक और आँख को छूने से बचें और खांसते समय अपने मुंह को हमेशा ढकें ताकि इस वायरस को फैलने से रोका जा सके.



कोई टिप्पणी नहीं