My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

आपके मोबाइल में है ये Apps तो हो जाये अलर्ट, सरकार ने दिए इनको डिलीट करने के आदेश



These-apps-are-in-your-mobile-then-alert


आपके मोबाइल में है ये Apps तो हो जाये अलर्ट, सरकार ने दिए इनको डिलीट करने के आदेश

आप सब ने साइबर क्राइम का नाम तो जरूर सुना होगा और इससे संबंधित कई घटनाओं के बारे में भी पढ़ा ही होगा। बता दे कि साइबर क्राइम का मतलब जो क्राइम इंटरनेट के द्वारा किया गया हो। वैसे भी आज कल इंटरनेट का दौर चल रहा है। तो ऐसे में किसी को भी बेवकूफ बनाना काफी आसान हो गया है। जैसे कि हम एप्स की बात करे तो इस समय तरह तरह के एप्स का इस्तेमाल करके भी लोगों को लूटा जा रहा है। गौरतलब है कि आपने भी ये एप्स अगर मोबाइल में डाउनलोड किए है, तो आपको सावधान रहने की काफी जरूरत है, क्यूकि अगर आप सावधान नहीं रहेंगे तो इससे आपका अकाउंट भी खाली हो सकता है।




मोबाइल में भूलके भी डाउनलोड न करे ये 4 एप्स :

अब अगर हम उन चार एप्स की बात करे तो क्विक स्पोर्ट, एनी डेस्क, एयरड्रोइड और टीम व्यूअर इन सभी सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने के लिए अगर आपके पास कोई लिंक या मैसेज आता है, तो इन्हे गलती से भी अपने फोन में इनस्टॉल न करे। वो इसलिए क्यूकि इनसे आपके अकाउंट को खतरा हो सकता है। अगर हम सीधी भाषा में कहे तो इन सभी सॉफ्टवेयर को इनस्टॉल करने के बाद आपका मोबाइल रिमोट एक्सेस कर लिया जाएगा। ऐसी स्थिति में आपके साथ धोखा करने वाला व्यक्ति आपके मोबाइल की स्क्रीन को आसानी से देख सकता है। जिससे वह वयक्ति आपके मोबाइल पर आने वाले यूपीआई, ओटीपी पिन और यहां तक कि एटीएम डेबिट कार्ड का पिन भी आसानी से पता कर सकता है।



These-apps-are-in-your-mobile-then-alert



इस तरह से खली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट:

केवल इतना ही नहीं इसके इलावा मोबाइल में आपकी कोई निजी महत्वपूर्ण जानकारी भी मौजूद होगी, तो धोखा करने वाले व्यक्ति को उस जानकारी के बारे में भी सब कुछ पता चल जायेगा। गौरतलब है कि इस मुद्दे को लेकर लोगों को लगातार सावधान किया जा रहा है कि वे इन चार एप्स को भूलकर भी  डाउनलोड न करे। बता दू मध्य प्रदेश की साइबर पुलिस ने इस मामले में लोगों को सावधान रहने की सलाह दिए है। बहरहाल आपने भी अगर ये चार एप्स मोबाइल में डाउनलोड किए है, तो आप तुरंत उन्हें अनइंस्टाल कर दीजिये और साइबर पुलिस की मदद लीजिये।





कोई टिप्पणी नहीं