My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

जनता कर्फ्यू: PM मोदी की अपील पर पूरे देश में लोगों ने 5 मिनट ताली, थाली और शंख बजाकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहे डॉक्टरों-नर्सों का आभार जताया



Janata-curfew-breaking-news-in-hindi



जनता कर्फ्यू: PM मोदी की अपील पर पूरे देश में लोगों ने 5 मिनट ताली, थाली और शंख बजाकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहे डॉक्टरों-नर्सों का आभार जताया

New Delhi: PM नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 22 मार्च शाम 5 बजे देशभर के लोगों ने 5 मिनट कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हर इंसान का आभार जताया। पूरे देश में लोगों ने थाली, ताली, शंख बजाकर जनता कर्फ्यू को पूरा किया। मोदी के आह्वान पर लोग दिनभर अपने घरों में ही रहे। पूरे देश में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल रहा। 5 बजते ही सभी लोग घरों के बाहर, छतों और बालकनियों में खड़े हो गए और ताली और थालियां बजाने लगे।


केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से कहा- सायरन की व्यवस्था करें
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से बात की है। उन्होंने सभी राज्यों के आला ब्यूरोक्रेट‌्स से कहा है कि वे लोकल एडमिनिस्ट्रेशन से बात कर 22 मार्च शाम 5 बजे सायरन की व्यवस्थाएं कराएं ताकि जनता अपने घर से ही कोरोना वायरस से निपटने में लगे लोगों का शुक्रिया अदा कर सके। बता दू प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में इसकी अपील की थी।


जेल में बंद कैदियों से परिवार वाले भी नहीं मिल सकेंगे

देश की जेलों में बंद कैदियों को 22 मार्च के दिन अपने दोस्तों-रिश्तेदारों से भी मिलने की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा संस्थाओं और संस्थानों ने भी रविवार के दिन इकट्ठे होने पर रोक रहेगी।



 चर्च में संडे प्रेयर भी नहीं हुई

भीड़ को इकट्ठा होने से रोकने के लिए कई बड़े मंदिर पहले ही बंद हो गया हैं। 22 मार्च को भी देश के कई मंदिरों में लोगों को आने की मना रहेगी। दिल्ली के पहाड़गंज स्थित सेंट पीटर्स मार थॉमस सीरियन चर्च और सेंट्रल दिल्ली स्थित कैथेड्रल चर्च में भी संडे प्रेयर नहीं हुई। मद्रास-मायलापुर के आर्कबिशप जॉर्ज एंथनी स्वामी ने लोगों से अपील की कि चर्च न आएं, यूट्यूब के जरिए ही प्रेयर करेंगे। जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड ने भी 22 मार्च के दिन होने वाली नमाज रद्द कर दी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश का इस्लामी स्कूल दारुल उलूम देवबंद भी रविवार के दिन बंद रहेगा।





कोई टिप्पणी नहीं