कोरोना वायरस के कारण पढ़ाई में हो रहे नुकसान के लिए HRD मंत्रालय की पहल, घर बैठे स्टूडेंट्स की होगी पढ़ाई
कोरोना वायरस के कारण पढ़ाई में हो रहे नुकसान के
लिए HRD मंत्रालय की पहल, घर बैठे स्टूडेंट्स की होगी पढ़ाई
दुनियाभर में तेजी से फैल रहे
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर PM नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्यू की अपील
के बाद 22 मार्च को पूरे देश में इसका असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में सभी लोग कोरना
वायरस की रोकथाम के लिए अपने-अपने घरों में रहकर कोरोना संक्रमण को रोकने में मदद कर
रहे है। लगभग पूरी दुनिया में फैला हुआ कोरोना वायरस के चलते सभी स्कूल-कॉलेज और शिक्षण
संस्थान बंद है। कई बोर्ड की परीक्षाये और अन्य परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई है। ऐसे
में स्टूडेंट्स को उनकी पढ़ाई में कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे
में बच्चों की पढ़ाई में आ रही बाधा को दूर करने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय
ने डिजिटल पहल शुरुआत की है, जिसके जरिए बच्चे घर बैठे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।
स्वयं
इस ऑनलाइन एजुकेशन प्लैटफॉर्म
से स्कूल और उच्च शिक्षा के विभिन्न ऑनलाइन कोर्सेस अवेलेबल है। इसमें एनसीईआरटी ने
कक्षा 11वीं और 12वीं की स्कूल एजुकेशन के लिए 12 सब्जेक्ट में 28 कोर्स मॉड्यूल डेवेलप
किए हैं।
वेबसाइट-
http://swayam.gov.in/
दीक्षा ऐप
यह ऐप स्टूडेंट्स को स्कूली सिलेबस
से जुड़ी सभी रोचक साम्रगी उपलब्ध कराने के साथ ही टीचर्स और पैरेंट्स के लिए भी बहुत
उपयोगी है। हाल ही में CBSE ने भी दीक्षा ऐप पर स्टूडेंट्स के लिए ई-कंटेन्ट लॉन्च
किया है। अलग-अलग सब्जेक्ट्स के लॉन्च किए इन ई-कंटेन्ट के जरिए क्लास 6वी से 10वीं
तक के सभी स्टूडेंट्स को भी काफी मदद मिलेगी।
वेबसाइट -
http://diksha.gov.in/
स्वयं प्रभा
चैनल संख्या 31 किशोर मंच पर
11वीं और 12वीं क्लास के लिए सभी सब्जेक्ट्स में एनसीआरटी ने मान्यता प्राप्त ई- साम्रगी
24 घंटे प्रसारित की जाती है। चयनित राज्यों के लिए रोजाना 4 घंटे के लिए स्वयं प्रभा
को DTH पर भी प्रसारित किया जाता है। इसके साथ ही यहां पर स्कूल सिलेबस के मुताबिक
ई-क्लास भी चलाई जाएगी है।
वेबसाइट-
http://swayamprabha.gov.in/
ई-पाठशाला
इस वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप को
NCRT ने डिजाइन किया है। इसमें 1886 ऑडियो साम्रगी, 2 हजार वीडियो, 6 सौ 96 ई- बुक्स
और 5सौ 4 फ्लिप बुक्स उपलब्ध हैं। इसके साथ ही 11वीं और 12वीं क्लास के लिए रोचक ई-कंटेन्ट
भी उपलब्ध है।
वेबसाइट-
http://epathshala.nic.in/

Post a Comment