बिहार के सभी जिलों में लॉक डाउन, कोरोना वायरस को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
बिहार के सभी जिलों में लॉक डाउन, कोरोना वायरस
को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
पटना:
कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बिहार सरकार
ने बिहार के सभी जिलों में लॉक डाउन करने का फैसला किया है.
लॉक डाउन के बाद ये खुला रहेगा
बिहार में लॉक डाउन के अनुसार
जरूरी सेवा जारी ही रहेगी. जैसे किराना दुकान, मेडिकल स्टोर, डेयरी से संबंधित संस्थान,
पेट्रोल पंप, सीएनजी, बैंक, एटीएम, पोस्ट ऑफिस, अखबर का ऑफिस, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया
के संस्थान खुला रहेगा. इन संस्थानों मे चलने वाले वाहनों को रोका नहीं जाएगा. फल सब्जियों
की दुकानें भी खुली रहेगी.
CM ने बिहार के लोगों को दिया संदेश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
ने बिहार के लोगों को संदेश दिया है कि कोरोना महामारी के हमलोग डट कर मुकाबला कर रहे
हैं. आवश्यक सावधानियां भी बरती जा रही .लेकिन इस बीमारी को गंभीरता से देखते हुए हर
व्यक्ति का सचेत रहना नितांत जरूरी है. इसका सबसे अच्छा उपाए सोशल डिस्टेंसिंग हैं.


Post a Comment