My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

कोरोना वायरस: क्या केवल लॉकडाउन से खत्म हो जाएगा कोरोना



Will-Corona-End-Only-With-Lockdown


कोरोना वायरस: क्या केवल लॉकडाउन से खत्म हो जाएगा कोरोना

New Delhi: चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस ने पूरीदुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए चीन ने जिस तरह लॉकडाउन को हथियार बनाया उसके बाद जिस-जिस देशों में भी कोरोना वायरस ने कहर बरपाया है वह देश लॉकडाउन को अपना रहे हैं। भारत में भी लॉकडाउन ट्रेंड कर रहा है और 10 राज्यों ने अब तक खुद को इसके दायरे में भी कर लिया है। लेकिन सरकार की तरफ से लॉकडाउन के फैसले के बाद अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या लॉकडाउन से कोरोना वायरस को खत्म किया जा सकता है?



वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने साफ कर दिया है कि केवल लॉकडाउन करने से कोरोना को नहीं खत्मकिया जा सकता। WHO के माइक रायन ने साफ तौर पर कहा है कि लॉकडाउन से कोरोना वायरस का फैलाव कम किया जा सकता है लेकिन इससे पूरी तरह काबू में नहीं लाया जा सकता है। माइक रायन के मुताबिक अगर कोरोना पर पूरी तरह से जीत हासिल करनी है तो इससे प्रभावित लोगों की पहचान कर उनका इलाज कराना होगा।






कोई टिप्पणी नहीं