My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

अब एक्शन में सरकार, तबलीगी जमात कार्यकर्ताओं के विदेश से भारत आने पर रोक



Nizamuddin-Markaz-News


अब एक्शन में सरकार, तबलीगी जमात कार्यकर्ताओं के विदेश से भारत आने पर रोक

राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मुख्यालय में कई लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अब केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। सरकार ने तबलीगी जमात कार्यकर्ताओं के विदेश से भारत आने पर रोक लगा दिया है। इन्हें फिलहाल पर्यटन वीजा नहीं मिलेगा। फ़िलहाल किसी भी विदेशी को भारत आकर तबलीगी गतिविधियों में शामिल होने की इजाजत नहीं होगी।
इसी के साथ गृह मंत्रालय ने वीजा के लिए आवेदन करने वाले तबलीगी कार्यकर्ताओं के भारत में रहने, वापसी का टिकट, उनके वित्तपोषण से जुड़ी सभी जानकारियां मांगी हैं। बता दें कि निजामुद्दीन मरकज में देश के कोने-कोने से इसके सदस्य तो आए ही थे, विदेशों से भी भारी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे थे।


कुल 2100 विदेशी आए भारत
इससे पहले आज सरकार ने कहा कि इस साल एक जनवरी से देश में तबलीगी गतिविधियों के लिए 2100 विदेशी भारत आए और उनमें से सभी ने पहले दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित उसके मुख्यालय में आमद दर्ज कराई।


बता दू गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 21 मार्च तक उनमें से लगभग 824 देश के विभिन्न हिस्सों में चले गए, 216 निजामुद्दीन मरकज में रह रहे हैं, जिनमें से कई वयक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। बयान में कहा गया कि ऐसा आकलन है कि एक जनवरी से तबलीगी गतिविधियों के लिए 2100 विदेशी भारत आए। तबलीगी जमात के देशी और विदेशी कार्यकर्ताओ साल भर देश के अलग-अलग इलाकों में उपदेश देने या चिल्ला के लिए दौरे पर रहते हैं। बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैंड, नेपाल, म्यांमार और किर्गिस्तान समेत विभिन्न राष्ट्रों से लोग तबलीगी गतिविधियों के लिए आते हैं। इसमें कहा गया है कि 21 मार्च को हजरत निजामुद्दीन मरकज में करीब 1,746 लोग रहे थे। इनमें से 216 विदेशी थे और 1530 भारतीय।






कोई टिप्पणी नहीं