My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

कोरोना का असर: दुनियाभर में 42 हजार से ज्यादा मौतें, अमेरिका में 24 घंटे में 770 लोगों की मौतें; आने वाले 2 हफ्ते बेहद परेशानी से भरे होंगे - ट्रम्प



Corona-infection-case-in-America


कोरोना का असर: दुनियाभर में 42 हजार से ज्यादा मौतें, अमेरिका में 24 घंटे में 770 लोगों की मौतें; आने वाले 2 हफ्ते बेहद परेशानी से भरे होंगे - ट्रम्प

वॉशिंगटन: दुनियाभर में कोरोना वायरस से 8 लाख 58 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। अब तक 42 हजार 140 लोगों की जाने जा चुकी है। वहीं, एक लाख 77 हजार 141 व्यक्ति स्वस्थ भी हुये हैं। उधर, अमेरिका में एक दिन में 770 लोगों की मौतें हुई है। यहां अब तक 3 हजार 889 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 31 मार्च को कहा कि अमेरिकियों के लिए अगले दो हफ्ते बेहद दर्द-भरे रहने वाले हैं। इसके बाद यहां स्थिति बेहतर होगी।


कोरोना वायरस पर संयुक्त राष्ट्र (United Nation) के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि कोरोना वायरस दुनिया के सामने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी चुनौती है। महामारी को रोकने के लिए दुनियाभर के देशों को ज्यादा मजबूत और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। इसकी वजह से सामाजिक और आर्थिक तबाही हुई है। हम UN के 75 साल के इतिहास में पहली बार सबसे बड़े वैश्विक स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहे हैं।


अमेरिका राष्ट्रपति ट्रम्प बोले- मुश्किल दौर के लिए तैयार रहें
अमीरकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में डेली ब्रीफिंग के दौरान कहा, ‘‘मैं चाहता हूं हर अमेरिकी आने वाले मुश्किल दिनों के लिए तैयार रहे। यह देश के लिए परीक्षा की घड़ी है। पहले हमने कभी ऐसे संकट का सामना नहीं किया है। संक्रमितों की संख्या कम करने के लिए उनके प्रति एकजुटता और प्रेम दिखाने की जरूरत है। यह जीवन और मौत का मामला है।’’ बाद में ट्रम्प ने दो हफ्ते को तीन हफ्ते तक बढ़ा दिया। देश में और एक महीने सोशल डिस्टेंसिंग की जा सकती है। व्हाइट हाउस के अधिकारी डेबोराह बीरक्स ने 31 मार्च को कहा की, “हमारे देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या एक से दो लाख तक हो सकती है। हमें विश्वास और उम्मीद है कि हम बीमारी से निपटने के लिए हम हर दिन और बेहतर कर सकते हैं।


इटली: मौतों का आंकड़ा 12 हजार के पार
worldometers.info के अनुसार, इटली में एक दिन में 837 लोगों की मौत हुई है और 4 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हुए हैं। अब तक 12 हजार 428 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां एक लाख पांच हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 31 मार्च को रात हेल्थ एजेंसी ने बताया कि 66 डॉक्टरों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। कुछ दिन पहले यह आंकड़ा 43 बताया गया था। कुल मिलाकर 8,956 हेल्थ केयर वर्कर संक्रमित हैं


स्पेन में एक दिन में 748 लोगों की मौत
स्पेन में 31 मार्च को 748 लोगों की मौत हुई। यहां एक दिन पहले 913 लोग मारे गए थे। देश में अब तक 8 हजार 464 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। यहां 95 हजार 913 लोग संक्रमित हैं। यहां लॉकडाउन का तीसरा हफ्ता चल रहा है।


चीन:कोरोना का कोई केस नहीं, केवल 5 मौतें
चीन में 31 मार्च को संक्रमण का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया। यहां केवल 5 लोगों की मौत हुई है। चीन में स्थिति धीरे-धीरे बेहतर हो रही है। कोरोना वायरस के एपिसेंटर रहे वुहान में अभी भी आंशिक रूप से लॉकडाउन है। हालांकि, ट्रेन और उड़ान सेवा शुरू कर दी गई है। 8 अप्रैल को लॉकडाउन यहां से पूरी तरह खत्म हो जाएगा।


देश
कितने संक्रमित
कितनी मौतें
कितने ठीक हुए
अमेरिका
1,88,530
3,889
7,251
चीन
81,518
3,305
76,052
इटली
1,05,792
12,428
15,729
जर्मनी
71,808
775
16,100
स्पेन
95,923
8,464
19,259
फ्रांस
52,128
3,523
9,444
ब्रिटेन
25,150
1,789
135
ईरान
44,605
2,898
14,656
स्विट्जरलैंड
16,605
433
1,823




Source : Dainik Bhaskar

कोई टिप्पणी नहीं