15 अप्रैल तक कोई विदेशी भारत नहीं आएगा, एयर इंडिया ने इटली और दक्षिण कोरिया जाने वाली उड़ानें रद्द कीं
15 अप्रैल तक कोई विदेशी भारत नहीं आएगा, एयर इंडिया ने इटली और दक्षिण कोरिया जाने वाली उड़ानें रद्द कीं
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने सभी वीजा आवेदन निरस्त करने का फैसला किया है। सरकार ने कहा की 13 मार्च की रात 12 बजे से सभी वीजा आवेदन 15 अप्रैल 2020 तक के लिए निरस्त कर दिए गए हैं। सरकार के फैसले के बाद एयर इंडिया ने अपनी इटली जाने वाली फ्लाइट 15 से 25 मार्च और दक्षिण कोरिया की उड़ान 14 से 28 मार्च तक के लिए रद्द कर दी है। एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द करने का फैसला 13 मार्च की रात 12 बजे से लागू हो जायेगा।
भारत सरकार ने विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों को ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड के जरिए देश में वीजा फ्री एंट्री देने की सुविधा दी है। संक्रमण रोकने के लिए फिलहाल ऐसे नागरिकों के भारत आने पर रोक लगा दी गई है। इधर, संक्रमण के खतरे को देखते हुए केरल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने सभी जिला अदालतों के जजों से केवल महत्वपूर्ण मामलों की ही सुनवाई करने को कहा है। उन्हें भेजी गई सूचना में कहा गया है कि गैर जरूरी मामलों की सुनवाई को फिलहाल टाल दिया जाना चाहिए।
अब तक 107 देशों में फैला है कोरोना वायरस
कोरोना
वायरस की शुरुआत पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर से हुई। इसका संक्रमण अब तक 107 देशों में फैल चुका है। दुनियाभर में 4200 से अधिक लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है और 1,17,330 लोग इससे संक्रमित हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने इसे महामारी घोषित किया है।
Source: Dainik Bhaskar

Post a Comment