My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

खाली स्टेडियम में खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे, 5 करोड़ टिकट होंगे वापस




खेल जगत न्यूज


खाली स्टेडियम में खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे, 5 करोड़ के टिकट होंगे वापस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला दूसरा अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खाली स्टेडियम में खेला जाएगा. कोरोना वायरस के चलते उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की जारी एडवाइजरी के बाद बीसीसीआई ने फैसला किया है. इस फैसला के बाद अब मैच को लेकर बिके अब तक सभी टिकट के पैसे वापस किए जाएंगे.



आपको बता दू 15 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ये मुकाबला होना है. इस मुकाबले को देखने के लिए अब तक 5 करोड़ रुपए तक के टिकट बिक चुके हैं. नए फैसले के बाद अब सारे पैसे वापस होंगे. दरअसल स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में एक रिपोर्ट शासन को भेजी थी, जिसमें डब्ल्यूएचओ की एडवाइजरी का हवाला देते हुए कहा गया था कि लखनऊ में भी कोरोना वायरस का एक केस सामने चुका है. ऐसी स्थिति में स्टेडियम में एक जगह भीड़ इकट्ठा नहीं होना चाहिए.




Source : news18

कोई टिप्पणी नहीं