My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

अब RJD की टीम में बाहुबली शहाबुद्दीन को No Entry





अब RJD की टीम में बाहुबली शहाबुद्दीन को No Entry


पटना (Bihar): राजद (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबियों में से एक रहे मोहम्मद शहाबुद्दीन को इस बार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी से बाहर कर दिया गया है. आरजेडी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब लालू के बेहद करीबी रहे मोहम्मद शहाबुद्दीन को संगठन में इंट्री नहीं मिली है. चुकी शहाबुद्दीन की जगह पहली बार शहाबुद्दीन की पत्नी हीना को पार्टी ने संगठन में शामिल किया है. बताई जा रही है की इस बड़े उलट फेर के पीछे तेजस्वी यादव की भूमिका है.


मिशन-2020 के लिए तेजस्वी यादव अपनी पार्टी की छवि सुधारने में लगे हैं. इसी के कारण विपक्ष के विरोध को दबाने के लिए बाहुबली को संगठन से दूर रखा गया है. एकतरफ आरजेडी अपनी छवि सुधारने में लगी है तो दूसरी तरफ उसे मुस्लिम वोट खोने का भी डर लग रहा है. यही कारण है कि शहाबुद्दीन की जगह शहाबुद्दीन की पत्नी को पार्टी ने संगठन में जगह दिया है. लालू प्रसाद यादव को बखूबी पता है कि मोहम्मद शहाबुद्दीन की सिवान और उसके आसपास के जिलों में कितनी पकड़ है खासकर मुस्लिम वोट बैंक में शहाबुद्दीन की मजबूत पकड़ है. लालू प्रसाद यादव ने अपने इसी वोट बैंक को बचाने के लिए शहाबुद्दीन की पत्नी को अपनी टीम में रखा है.





तेजस्वी यादव की नई टीम से भले ही बाहुबलियों की छुट्टी कर दी गई है लेकिन विरोधी दल अब भी उन पर बाहुबलियों से सांठगांठ का आरोप लगा रहे हैं. तेजस्वी यादव ने पहले राजबल्लभ को पार्टी से निकाला और अब शहाबुद्दीन को पार्टी संगठन से बाहर निकाल कर शायद ये मैसेज देना चाहते हैं की उनकी टीम में बाहुबलियों की कोई जगह नहीं है. वही दूसरी तरफ राजबल्लभ की जगह उनकी पत्नी को शामिल किया और फिर शहाबुद्दीन की जगह उनकी पत्नी हीना को शामिल करने के बाद बीजेपी का आरोप है कि आरजेडी बाहुबलियों से कभी ऊपर नहीं उठ सकती. बीजेपी प्रवक्ता पटेल कहते हैं कि तेजस्वी भले ही अपनी पार्टी पर लगे कलंक को धोना चाहें लेकिन ये दाग कभी धुलने वाले नहीं.



कोई टिप्पणी नहीं