कोरोना वायरस से मचा हाहाकार, इटली में मरने वालों की संख्या 800 के पार
कोरोना वायरस से मचा हाहाकार, इटली में मरने वालों की संख्या 800 के पार
इटली में कोरोना वायरस (कोविड-19) से मरने वालों की संख्या 800 हो गयी है। राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने यह जानकारी दी। इटली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर लगभग 12,462 हो गयी है।
एंजेलो बोरेली ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान 196 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में अधिकतर की आयु 80 से 90 वर्ष के हैं। इटली का उत्तरी लोम्बार्डी प्रांत इससे सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र है जहां सबसे अधिक लोगों की मौत हुई है। इटली के प्रधानमंत्री गिउसेप कोंटे ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए उत्तरी और केन्द्रीय क्षेत्रों में यात्रा संबंधी प्रतिबंध लागू कर दिए हैं।
कोरोना वायरस (कोविड-19) से मोडेना, रेडियो एमिलिया, राम ने,पर्मा, पियासेंज़ा, पेसारो और उरबिनो, एस्टी, नोवारा, वबार्नो क्यूसियो ओस्सोला, वसेर्ली, पादुआ, ट्रेविसो और वेनिस सबसे जयादा प्रभावित क्षेत्र हैं।
अपना देश भारत की बात करें तो दिल्ली के हिंदूराव मेडिकल कॉलेज के नए पुरुष हॉस्टल को कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के वार्ड में तब्दील कर दिया गया है। साथ ही कोरोना वायरस मरीजों की रिपोर्ट देने के लिए एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।
हिंदूराव अस्पताल में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए की गई तैयारियों को लेकर किए गए निरीक्षण के बाद अस्पताल के निदेशक प्रशासन डॉ. अरुण कुमार और निगम स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। कोरोना वायरस के मरीजों और संदिग्धों के लिए अस्पताल में अलग-अलग वार्ड बनाए गए हैं। अस्पताल के डॉक्टर, नर्स सहित अन्य स्टाफ के लिए सभी सुरक्षा उपाय करने के निर्देश भी स्थायी समिति अध्यक्ष ने दिए हैं। केंद्र के सफजरजंग अस्पताल में बने कोरोना वार्ड में 24 मरीजों को रखा गया है। इनमें 14 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है जबकि 10 मरीज अभी संदिग्ध हैं।
Source: Live Hindustan
Source: Live Hindustan


Post a Comment