My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

बिहार की मशरूम महिला बीना देवी और दरभंगा की भावना कंठ को राष्ट्रपति ने दिया नारी शक्ति सम्मान



Bihar News

बिहार की मशरूम महिला बीना देवी और दरभंगा की भावना कंठ को राष्ट्रपति ने दिया नारी शक्ति सम्मान



अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार समारोह का आयोजन दिल्ली में किया गया, जिसमें मासरूम की खेती करने वाली बिहार के मुंगेर की महिला बीना देवी को सम्मानित किया गया.


राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बिहार के मुंगेर जिले की बीना देवी को ‘नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा मशरूम की खेती को लोकप्रिय बनाने के लिए बीना देवी को ये पुरस्कार दिया गया है. बीना देवी ‘ मशरूम महिलाके रूप में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई हैं.वह 5 साल तक टेटिया बंबर ब्लॉक के धौरी पंचायत के सरपंच थी.


Bihar News



नारी शक्ति सम्मान राष्ट्रीय सम्मान की एक शृंखला है और यह असाधारण उपलब्धि के लिए व्यक्तिगत महिलाओं को प्रदान किया जाता है. इधर, दरभंगा जिले की भावना कंठ को भी नारी शक्ति सम्मान राष्ट्रपति ने दिया. भावना कंठ भारतीय वायुसेना की उन फ्लाइंग ऑफिसरों में से एक है जिन्होंने अकेले ही वायु सेना का लड़ाकू विमान मिग-21 उड़ाया.




कोई टिप्पणी नहीं