My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे फिर देश को संबोधित करेंगे, कहा- कोरोना पर कुछ अहम बातें साझा करूंगा



Prime-Minister-Narendra-Modi-will-address-the-country-again-at-8pm-tonight


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे फिर देश को संबोधित करेंगे, कहा- कोरोना पर कुछ अहम बातें साझा करूंगा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। यह उनका 5 दिन में दूसरी बार और 6 साल में छठा राष्ट्र के नाम संबोधन होगा। इसके दौरान वे महामारी बन चुके कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करेंगे। देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 512 हो गई है, जबकि 9 लोगों की मौत हो चुकी हैं।


इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 19 मार्च को देश को संबोधित किया था। तब उन्होंने देश में कोरोनावायरस से मुकाबला के लिए सरकार की कोशिशों के साथ लोगों का सहयोग हासिल करने के लिए जनता कर्फ्यू की अपील किये थे। और उन्होंने कहा था- 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करें, कुछ हफ्ते भीड़ में जाने से बचें।



PM मोदी की सलाह नहीं मानी, लोग घरों से निकले और बाजारों में भीड़ रही

PM मोदी ने 19 मार्च को अपील किये थे कि हर एक देशवासी अगले कुछ हफ्तों तक घर से बाहर निकलें। बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकले। 60 से 65 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्ग घर में ही रहें। इस अपील के बाद लोगों ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाया और शाम को 5 बजे थाली, शंख समेत अन्य चीजें बजाकर कोरोना वायरस से लड़ रहे लोगों का हौसला बढ़ाया। हालांकि बिहार समेत अन्य कई राज्यों में लोगों ने मोदी की अपील नहीं मानी और घरों से निकले। यहां बाजारों में भीड़ नजर आई और लोग बसों में भी सफर करते नजर आए। इसके बाद मोदी ने दूसरी बार लोगों से अपील की और लोगों को घर में रहने के लिए कहा।







Input : Dainik Bhaskar

कोई टिप्पणी नहीं