प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गाँधी का नसीहत - सिर्फ़ ताली बजाने से लोगों को राहत नहीं मिलेगी
प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गाँधी का नसीहत - सिर्फ़
ताली बजाने से लोगों को राहत नहीं मिलेगी
प्रधानमंत्री मोदी के ‘जनता कर्फ्यू’
और ताली बजाकर एक दूसरे का समर्थन करने की अपील पर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने तंज
कसा है। उन्होंने कहा कि जनता कर्फ्यू से मध्यम व्यवसायी और दिहाड़ी मजदूरों पर सबसे
ज्यादा असर पड़ेगा। इन्हें ताली बजाने से कोई मदद नहीं मिलेगी। कोरोना वायरस से अर्थव्यवस्था
पर पड़ने वाले बुरे असर से निपटने के लिए नकद मदद, टैक्स ब्रेक और पर रोक लगाने जैसे
कदम उठाए जाने चाहिए।
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने
के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जनता कर्फ्यू की अपील की है। मोदी ने
22 मार्च शाम 5 बजे अपने-अपने घरों से ताली, थाली या घंटी बजाकर एक -दूसरे का आभार
दिखाने को कहा था।
वैसे तो दुनिया में कई सरे देश
ऐसे हैं, जहां पहले से ही जनता कर्फ्यू चल रही है। चीन, डेनमार् , फ्रांस, आयरलैंड,
इटली, जर्मनी, ब्रिटेन, स्पेन, अर्जेंटीना, वेटिकन सिटी, नार्वे, ईरान और दक्षिण कोरिया
समेत करीब 20 देशों ने लॉकडाउन लागू किया हुआ है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
दुनिया में लॉकडाउन के चलते करीब 120 करोड़ लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। इसके अलावा
लगभग 50 देशों ने किसी शहर या एक सीमित इलाके में लॉकडाउन लागू किया हुआ है। अमेरिका
ने शुक्रवार को कैलिफोर्निया में लॉकडाउन लागू कर दिया। इसके बाद यहां 4 करोड़ लोग
घरों में कैद कर दिए गए हैं।
बता दू इस साल जनवरी में सबसे
पहले चीन ने हुबेई प्रांत के वुहान में लॉकडाउन लागू किया था। यहीं से कोरोना वायरस
शुरू हुआ था। अब दुनिया में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौतें इटली में हो रही हैं।
यहां के प्रधानमंत्री ने 10 मार्च को पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया था।

Post a Comment