कोरोना का असर: पटना के मशहूर महावीर मंदिर में आज से नहीं बजेगी घंटी
कोरोना का असर: पटना के मशहूर महावीर मंदिर में
आज से नहीं बजेगी घंटी
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव
को लेकर महावीर मंदिर में आज से घंटी बजाने पर रोक लगा दी गयी है. साथ ही मंदिर परिसर
व उसके आसपास फूलों की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. मंदिर प्रशासन ने परिसर
में अत्याधिक भीड़-भाड़ से निबटने को लेकर लोगों को ऑनलाइन दर्शन करने व ऑनलाइन ही
प्रसाद चढ़ाने की अपील की है. इसके लिए ऑनलाइन नैवेद्यम बुकिंग की सुविधा भी दी जा
रही है.
मंदिर प्रबंधन की अपील-ऑनलाइन
दर्शन व पूजन का लें लाभ
शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस
में न्यास समिति के सचिव किशोर कुणाल ने बताया कि मंदिर की ओर से भक्तों से अनुरोध
किया गया है कि कोरोना वायरस जैसी महामारी को देखते हुए मंदिर में कम-से-कम संख्या
में लोग आएं. मौके पर पटना के डीएम कुमार रवि भी मौजूद थे. उन्होंने भक्तों से अपील
की है कि वे मंदिर में भीड़ न लगाएं. ताकि इस संक्रमण से बचा जा सके.

Post a Comment