कोरोना वायरस से जुड़ी ये हैं कुछ वायरल अफवाहें, जानें क्या है ‘डब्लूएचओ’ की लोगों को सलाह
कोरोना वायरस से जुड़ी ये हैं कुछ वायरल अफवाहें,
जानें क्या है ‘डब्लूएचओ’ की लोगों को सलाह
लोगों के दिलों में कोरोना वायरस
को लेकर दहशत इतनी बढ़ गई है कि वो अब इस संक्रमण को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कई
तरह के अफवाहों पर भी बड़ी आसानी से विश्वास करने लगे हैं। ऐसी अफवाहों से होने वाली
चिंता से लोगों को बचाने के लिए WHO (World Health Organization) ने कोरोना वायरस को
लेकर पूरी दुनिया में फैले कुछ वायरल भ्रम शेयर करते हुए इनके पीछे की सच्चाई की कोशिश
की है। हो सकता है इन वायरल अफवाहों के बीच कुछ ऐसी भी अफवाहें हो जिन्हें अब तक आप
भी सच ही मान रहे हो। ऐसी ही अफवाहों के बीच आइए जानते हैं आखिर क्या है विश्व स्वास्थ्य
संगठन (WHO) की लोगों को सलाह।
गर्म मौसम में नहीं फैल सकता कोरोना
लोगों के बीच कोरोना वायरस से
फैली दहशत के बीच एक अफवाह सुनने को मिल रही है कि तापमान बढ़ने और मौसम के गर्म होने
पर कोरोना नाम का वायरस खुद खत्म हो जाता है। इसलिए व्यक्ति को दिन में कई बार गुनगुने
पानी से नहाना चाहिए।
जानिए सच- विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो कोरोना वायरस कहीं भी, किसी भी क्षेत्र
में फैल सकता है। कोरोना संक्रमण का पर्यावरण या फिर किसी जलवायु से इसका कोई संबंध
नहीं है। तापमान बढ़ने से कोरोना वायरस के विषाणु का प्रभाव कम होगा या नहीं इसकी पुष्ठि
अभी तक किसी भी वैज्ञानिक ने नहीं की है।
कोरोना वायरस निमोनिया की दवाईयों के सेवन से रोका
जा सकता है
निमोनिया के टीके जैसे न्यूमोकोकल
वैक्सीन और हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप बी वैक्सीन से कोरोना वायरस नहीं मरते हैं। इसके
पीछे वजह यह है कि कोरोना वायरस अभी वैज्ञानिकों के लिए बिल्कुल नया और अलग वायरस है
। इसे रोकने के लिए वैज्ञानिको को खास इसी वायरस के लिए टीका बनाना होगा।
क्लोरीन या फिर अल्कोहल के छिड़काव से मिलेगी राहत
क्लोरीन या अल्कोहल फर्श पर कीटाणुओं
को मारने का काम कर सकते हैं लेकिन ये दोनों ही कोरोना वायरस को रोकने के लिए प्रभावी
उपाय नहीं है।
क्या कोरोना वायरस मच्छर के काटने से फैलता है?
कोरोना वायरस किसी मच्छर के काटने
से फैलता है या नहीं अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। कोरोना वायरस
एक श्वसन वायरस है जो मुख्य रूप से एक संक्रमित व्यक्ति के छींकने-खांसने से दूसरे
व्यक्ति में फैलता है। इस वायरस से खुद को
बचाने के लिए अपने हाथों को बार-बार हैंड वॉश से अच्छे से रगड़कर साफ करें। इसके अलावा,
खांसने और छींकने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ निकट संपर्क से बचें।
क्या लहसुन खाने से कोरोना वायरस के संक्रमण को
रोका जा सकता है?
लहसुन खाने से व्यक्ति को सेहत
से जुड़े कई फायदे मिलते हैं। लहसुन में रोगाणु रोधी गुण मौजूद होने से यह शरीर को
कई सारे रोग लगने से बचाता है। बावजूद इसके अभी तक प्रमाणित नहीं किया गया है कि लहसुन
खाने से लोगों को कोरोना वायरस से बचाया जा सकता है।
थर्मल स्कैनर कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का
पता लगाने में कितने प्रभावी हैं?
थर्मल स्कैनर्स उन लोगों का पता
लगाने में प्रभावी हैं, जिनमें कोरोनो वायरस के संक्रमण की वजह से बुखार जैसे लक्षण
नजर आने लग गए हैं। हालांकि, ये उन लोगों का पता नहीं लगा सकते है जो संक्रमित हैं
लेकिन अभी तक उनमें बुखार जैसे लक्षण नहीं देखे गए हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि संक्रमित
लोगों के बीमार होने और बुखार के विकसित होने से पहले लगभग 2 से 10 दिन लगते हैं।

Post a Comment