रेलवे को कोरोना वायरस से लगा बड़ा झटका, रोजाना 4 लाख टिकट हो रहे है कैंसिल
रेलवे को कोरोना वायरस से लगा बड़ा झटका, रोजाना
4 लाख टिकट हो रहे है कैंसिल
वैसे तो कोरोना वायरस के चलते
सभी प्रकार के बचाव वाले कदम उठाए जा रहे हैं. शायद इसी एतियात भरे कदम के चलते लोगों
ट्रेनों से भी यात्रा करने बच रहे हैं. लेकिन इस कदम का खामियाजा रेलवे को उठाना पड़
रहा है. हर रोज लगभग 4 लाख यात्री अपनी यात्रा की टिकट कैंसिल करा रहे हैं. ऐसे में
जब रेलवे को यात्री नहीं मिल रही तो उसने सैकड़ों ट्रेनें भी कैंसिल कर दी है. यहाँ
तक की IRCTC ने भी अपनी 4 खास ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है.
बता दू मार्च में सिर्फ उत्तर
रेलवे जोन में 1 मार्च से 12 मार्च के बीच 12 लाख 29 हजार के करीब टिकट कैंसिल हुए
हैं. जबकि एक महीना पहले फरवरी में इस दौरान सिर्फ 7 लाख 25 हजार टिकट कैंसिल हुए थे.
श्रीरामायण एक्सप्रेस को भी रद्द
किया गया है
श्रीरामायण एक्सप्रेस ट्रेन का
संचालन IRCTC करती है. यह ट्रेन 28 मार्च को
सफदरजंग, दिल्ली से रवाना होनी थी. लेकिन इस ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया है. इसके
साथ ही मुंबई- अहमदाबाद तेजस और दिल्ली-लखनऊ तेजस को भी 31 मार्च तक के लिए रद्द कर
दिया गया है. इस ट्रेन के लिए यात्री न मिलने पर ऐसा किया गया है. रेलवे के सूत्रों
की मानें तो वैसे तो आमतौर पर हर रोज लगभग 2 लाख यात्री टिकट कैंसिल कराते थे. लेकिन
कोरोना वायरस के डर के चलते अब हर रोज लगभग 4 लाख यात्री टिकट कैंसिल करा रहे हैं.
मेल -एक्सप्रेस के साथ पैसेंजर
ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया
रेलवे से जुड़े जानकार बताते हैं
कि यात्री न मिलने पर वैसे तो 300 से अधिक ट्रेन कैंसिल की गई हैं. जिसमे मेल एक्सप्रेस
और स्पेशल ट्रेन तो हैं ही, इसके साथ ही 28 पैसेंजर ट्रेन को भी रद्द किया गया है.
बता दू यह सभी ट्रेन 31 मार्च तक कैंसिल रहेंगी.
यात्री रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट
पर जाकर ट्रेन के बारे में पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं. इसके अलावा 139 नंबर पर मैसेज
करके भी आप ट्रेन कैंसिल के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं.


Corona is Vary Dangerous..so sad
जवाब देंहटाएं