My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

अमेरिकी सेना कोरोना वायरस को वुहान लेकर आये, चीन ने किया दावा





अमेरिकी सेना कोरोना वायरस को वुहान लेकर आये, चीन ने किया दावा


चीन के एक अधिकारी ने यह आरोप लगाया कि अमेरिकी सेना ही कोरोना वायरस  को वुहान लेकर आये है. सरे देशो में इस जानलेवा वायरस के तेजी से होते प्रसार के बीच जारी वाक् युद्ध के दौरान यह बयान सामने आया है.

चीन के सरकारी अखबार 'ग्लोबल टाइम्स' के अनुसार, अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र के निदेशक रॉबर्ट रेडफिल्ड ने यह माना है कि फ्लू के मरीजों की पहचान में संभवत: गलती हुई है और वे कोरोना वायरस से ग्रस्त थे. यह जानलेवा वायरस अमेरिका में फैलता जा रहा है लेकिन अमेरिकी सरकार की प्रतिक्रिया में खामियों के संकेत दिखने को मिल रहा हैं, इसमें महामारी से जुड़ी सूचनाओं को छुपाने का प्रयास, सामान्य फ्लू और कोरोना वायरस में फर्क नहीं कर पाने में संभावित असफलता नजर रही है.



15 अप्रैल तक कोई विदेशी भारत नहीं आएगा पढ़े पूरी जानकारी 



रॉबर्ट रेडफिल्ड की टिप्पणियों का हवाला देते हुए विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि संभवत: अमेरिकी सेना ही कोविड-19 को वुहान लेकर आयी है. चीन में इस वायरस के संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र वुहान शहर है. हालांकि उन्होंने अमेरिकी सेना के खिलाफ अपने आरोपों पर कुछ विस्तार से नहीं कहा.



चीन में भले ही कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से कमी रही है लेकिन चीन में कोविड-19 के 'आयातित मामलों' में उछाल देखने को मिला है. इसी बीच, विश्व भर के देशों ने इस संक्रमण को अन्य देशों से आने से रोकने की कवायद के तहत यात्रा पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं जिसका खामियाजा वैश्वीकरण के इस दौर में व्यापार को भुगतना पड़ रहा है. इस वायरस के कारण विश्वभर के करीब 115 देशों में करीब 4,600 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और लगभग 1,25,293 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं.




Sources: Khabar.ndtv

कोई टिप्पणी नहीं