My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

कल से मौसम और बिगड़ेगा, पूरे बिहार में हो सकती है बारिश



Latest News Bihar



कल से मौसम और बिगड़ेगा, पूरे बिहार में हो सकती है बारिश

होली के दिन से ही बिगड़ा मौसम का मिजाज अभी चार दिनों तक सुधरने वाला नहीं है। आपको बता दू गुरुवार को पटना सहित दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों में तो बादल छाये ही रहेंगे, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को पूरे बिहार में बादल छाने के साथ-साथ बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। तापमान भी एक से दो डिग्री तक निचे गिरेगा।



मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और पूर्वी राजस्थान से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए एक ट्रफ लाइन बनने का असर बिहार पर दिख रहा है। गुरुवार को पटना, बेगूसराय, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, गया, खगड़िया, भागलपुर, लखीसराय, जमुई, बांका, बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, जहानाबाद और औरंगाबाद में बादल छाये रहेंगे। गया में हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके बाद तीन दिनों तक पूरे बिहार में बादल छाने के साथ साथ बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर आंधी के साथ बारिश होगी।



तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
पटना में मंगलवार के अपेक्षा बुधवार को दिन के तापमान में दो डिग्री तक गिरावट आई। भागलपुर का तापमान भी एक डिग्री तक गिरा। हालांकि गया और पूर्णिया के तापमान में एक डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं बादल छाये रहने के कारण रात के तापमान में तीन डिग्री तक वृद्धि हुई है।



Sources: Hindustan News

कोई टिप्पणी नहीं